एक्सप्लोरर

'डॉग बाबू' ने बनवाया निवास सर्टिफिकेट तो अब 'सैमसंग' ने दिया आय का आवेदन, बिहार में क्या हो रहा?

Bihar News: जहानाबाद के मोदनगंज में दिए गए आवेदन में नाम, पिता और माता के नाम मोबाइल ब्रांड्स पर आधारित हैं. आवेदक का नाम सैमसंग लिखा है तो पिता का नाम आईफोन बताया गया है.

बिहार में ऑनलाइन प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया को कुछ असामाजिक तत्वों ने मजाक बनाकर रख दिया गया है. अलग-अलग जिलों से हैरान कर देने वाले मामले सामने आ रहे हैं. पटना के मसौढ़ी में 'डॉग बाबू' का तो निवास प्रमाण पत्र जारी हो गया था. अब जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 28 जुलाई को मोबाइल फोन के नाम से आय प्रमाण-पत्र बनाने के लिए आवेदन मिला है. 

जहानाबाद के मोदनगंज का है मामला

जहानाबाद के मोदनगंज में दिए गए आवेदन में नाम, पिता और माता के नाम मोबाइल ब्रांड्स पर आधारित हैं. आवेदक का नाम सैमसंग, पिता का नाम आईफोन, माता का नाम स्मार्टफोन, पता बैटरी, डाकघर ढक्कन और प्रखंड मोदनगंज, जिला जहानाबाद लिखा है. यह मामला तब सामने आया जब आवेदन अंचल कार्यालय तक पहुंचा तो कर्मियों की सूझबूझ से यह मामला पकड़ा गया.

साइबर थाने में दर्ज कराई गई शिकायत

मोदनगंज के अंचल अधिकारी मो. आसिफ हुसैन ने तुरंत संज्ञान लिया. मो. आसिफ हुसैन ने बताया कि यह हरकत किसी असामाजिक तत्वों द्वारा सरकार की छवि खराब करने के उद्देश्य से की गई है. मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. 

अलग-अलग जिलों से आ रहे हैं इस तरह के मामले

बता दें जहानाबाद में भले आवेदन को पकड़ लिया गया लेकिन मसौढ़ी में 'डॉग बाबू' के नाम से निवास प्रमाण पत्र हाल ही में जारी हुआ था. इस मामले में पटना के जिलाधिकारी ने कार्रवाई भी की है. जहानाबाद के जैसे कई अन्य जिलों से भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं. 28 जुलाई की तारीख में ही मधेपुरा में 'एयरफोन' के नाम से निवास प्रमाण-पत्र का आवेदन दिया गया है. इसमें पिता का नाम मोबाइल और मां का नाम बैटरी बताया गया है.

यह भी पढ़ें- पटना में 'डॉग बाबू' मामले पर एक्शन, कुत्ते का आवासीय प्रमाण पत्र रद्द, अधिकारी पर FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget