एक्सप्लोरर

बिहारः BJP से निलंबित होने के बाद टुन्ना पांडेय को अब RJD से बुलावा, दिया गया ये ‘ऑफर’

बीजेपी में रहकर एमएलसी टुन्ना पांडेय ने कहा था कि नीतीश कुमार हमारे नेता नहीं हैं, बिहार के मुख्यमंत्री हैं. 2009 के घोटालेबाज हैं सीएम नीतीश कुमार और वे परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. इस तरह के बयान के बाद उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है.

सिवानः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अनर्गल बयान देने के मामले में टुन्ना पांडेय को बीजेपी अपनी पार्टी से निलंबित कर चुका है. ऐसे में अब टुन्ना पांडेय को आरजेडी की ओर से पार्टी में शामिल होने के लिए ऑफर दिया गया है. रविवार को सिवान के व्हाइट हाउस में आरजेडी विधायक हरिशंकर यादव ने कहा कि टुन्ना पांडेय जब चाहें आरजेडी के साथ आ सकते हैं.

हरिशंकर यादव ने कहा कि टुन्ना पांडेय के भाई बच्चा पांडेय भी आरजेडी के विधायक हैं. ऐसे में टुन्ना पांडेय का भी पार्टी में स्वागत है. बता दें कि ऑफर देने वाले विधायक हरिशंकर यादव सिवान के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से आरजेडी के विधायक हैं. 

नीतीश कुमार को लेकर दिया गया था ये बयान

गौरतलब है कि बीजेपी में रहकर एमएलसी टुन्ना पांडेय ने कहा था कि नीतीश कुमार हमारे नेता नहीं हैं, बिहार के मुख्यमंत्री हैं. 2009 के घोटालेबाज हैं सीएम नीतीश कुमार और वे परिस्थितियों के मुख्यमंत्री हैं. उन्हें हर हाल में जेल भिजवाकर रहेंगे. इन सारे बयानों के बाद से बिहार की सियासत तेज हो गई थी. जेडीयू के लोगों ने टुन्ना पांडेय पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे.

इसके बाद टुन्ना पांडेय को 10 दिनों का समय देकर पार्टी ने जवाब देने के लिए नोटिस भेजा, लेकिन इसके बाद भी टुन्ना पांडे का तेवर बढ़ता गया. इसके बाद पार्टी ने टुन्ना पांडेय को निष्कासित कर दिया. बताया जाता है कि टुन्ना पांडेय बीजेपी में रहकर भी शहाबुद्दीन और उनके परिवार से काफी करीब रहे हैं. यह बात टुन्ना पांडेय भी मीडिया के सामने बताते रहे हैं कि शहाबुद्दीन और उनके परिवार वालों से उनका व्यक्तिगत संबंध काफी अच्छा है.

अगले साल है एमएलसी का चुनाव

दरअसल, अगले साल एमएलसी का चुनाव होने वाला है और अब टुन्ना पांडेय के लिए आरजेडी का दरवाजा खुल गया है. टुन्ना पांडेय ने एक तरफ लालू परिवार तो दूसरी तरफ शहाबुद्दीन के परिवार से पकड़ बनाकर रखा है. ऐसा माना जा रहा है कि टुन्ना पांडेय आरजेडी में आते हैं तो वो सिवान से एमएलसी चुनाव में उम्मीदवार भी बनाए जा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः गया में 3 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका पर युवक को पीटकर किया अधमरा

बिहारः सिवान में एक करोड़ तो हाजीपुर में 40 लाख रुपये की शराब जब्त, लावारिस तरीके से रखे गए थे ट्रक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार में 31 अक्टूबर तक अलर्ट! बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget