एक्सप्लोरर

Acid Attack: मोतिहारी में गणपति मूर्ति विसर्जन के दौरान अराजक तत्वों ने फेंका तेजाब, पुलिस बोली- कोई जख्मी नहीं मिला

Ganpati Shoba Yatra: घटना मोतिहारी के मधुबन छावनी चौक के पास की है. गणपति मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के दौरान तेजाब फेंके जाने की बात के बाद लोगों में भगदड़ मच गई.

मोतिहारी: जिले के मधुबन छावनी चौक के पास शुक्रवार (28 सितंबर) की शाम को गणपति शोभायात्रा (Ganpati Shoba Yatra) के दौरान शरारती तत्वों ने तेजाब फेंक दिया. इस हमले में तीन लोगों के जख्मी होने की बात सामने आई है. पुलिस ने कहा कि कोई जख्मी नहीं मिला है. घटना से नाराज लोगों ने मधुबन छावनी चौक के पास मुख्य पथ पर ही जुलूस रोक दिया और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

वहीं, इस घटना की सूचना के बाद मोतिहारी सदर सहायक पुलिस अधीक्षक राज, नगर थाना पुलिस निरीक्षक विश्वमोहन चौधरी, छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर व मुफस्सिल थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर मामले को नियंत्रण में किया. पुलिस की सुरक्षा में गणपति मूर्ति का विसर्जन किया गया. पुलिस अधिकारियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी तत्काल करने का आश्वासन दिया. इसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए.

'तेजाब से घायल होने की जानकारी नहीं'

पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि हमले में घायल लोगों की जानकारी नहीं मिली है. पुलिस हमलावरों की खोज कर रही है. गणेश चतुर्थी की पूजा के बाद गणेश प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था. जैसे ही प्रतिमा विसर्जन जुलूस द्वारा देवी चौक से निकलकर मीना बाजार प्रधान पथ के मधुबन छावनी चौक पर पहुंचा. उसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने तेजाब फेंकने की सूचना फैलाई, लेकिन तेजाब से किसी भी व्यक्ति के जख्मी होने बात देर शाम तक सामने नहीं आई है. 

शरारती तत्वों के खिलाफ होगी कार्रवाई- एसपी

मोतिहारी के एसपी ने बताया कि सड़क पर तेजाब जैसा तरल पदार्थ गिरा पाया गया है. घायलों की खोज की जा रही है, ताकि उनका उपचार कराया जा सके. मामले को शांत करा लिया गया है. आसपास लगे सीसीटीवी वीडियो फुटेज से शरारती तत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है.

एसडीपीओ ने की लोगों से अपील

मोतिहारी सदर एसडीपीओ राज ने बताया कि मामले में कोई हताहत की सूचना नहीं है. कुछ शरारती तत्वों की ओर से गणपति पूजा के बाद मूर्ती विसर्जन के समय तेजाब फेंके जाने की सूचना मिली. इसके बाद आक्रोशित लोगों को शांत कराते हुए मूर्ति विसर्जन करा लिया गया है. इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज चेक कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है. साथ ही सदर एसडीपीओ राज ने अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील भी की.

ये भी पढे़ं: Bihar News: समस्तीपुर में दो बहनों ने लगाई फांसी, एक की हुई मौत, दूसरी का चल रहा है इलाज, परिवार में मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget