एक्सप्लोरर

Bihar News: समस्तीपुर में दो बहनों ने लगाई फांसी, एक की हुई मौत, दूसरी का चल रहा है इलाज, परिवार में मचा कोहराम

Samastipur News: मामला नगर थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान राजू प्रसाद केसरी की 18 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है. वहीं, फांसी की घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है.

समस्तीपुर: जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 अंबेडकर नगर मोहल्ला में शुक्रवार को घरेलू कलह के बाद दो बहनों ने फांसी लगा ली. इस घटना में एक की मौत (Samastipur News) हो गई. वहीं, दूसरी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मृतका की पहचान राजू प्रसाद केसरी की 18 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है, जबकि उसकी बहन 20 वर्षीय शालू कुमारी इलाजरत है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

चचेरी बहन से हुआ था झगड़ा

मिली जानकारी  के अनुसार घर में दोनों बहन अकेली थी. उसकी मां दिल्ली में रहती है और उसके पिता घर पर ही किराने की दुकान चलाते हैं. उसके पिता आज सुबह ट्रेन से दिल्ली गए थे. बताया जा रहा है कि घर में चचेरी बहन के साथ हुए विवाद के बाद उसके चाचा और चाची ने दोनों के साथ मारपीट की. इसके आक्रोश में आकर दोनों बहनों ने घर के पंखे में लगे रॉड में फांसी लगा ली. शोर सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों ने जब देखा कि दोनों बहन फंदे से झूल रही हैं तो आनन-फानन में फंदे को काटकर दोनों को उतारा गया. तब तक एक की मौत हो चुकी थी. वहीं, दूसरे लड़की की सांसे चलता देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

'आक्रोश में आकर दोनों बहन ने फांसी लगाने का फैसला किया'

अस्पताल में इलाजरत शालू कुमारी ने अपने चाचा और चाची के ऊपर मारपीट और गंदी-गंदी गालियां देने का आरोप लगाई है. उसने बताया कि इसी के आक्रोश में आकर दोनों बहन ने फांसी लगाने का फैसला किया. घटना के बाद शोर सुनकर जब तक स्थानीय लोग पहुंचे तब तक उसकी बहन की मौत हो चुकी थी. वहीं, स्थानीय लोगों के द्वारा ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसकी बड़ी बहन सोनल कुमारी ने बताया कि उसके पांच बहन और दो भाई है. वह सबसे बड़ी बहन है और उसकी शादी हो चुकी है. घटना को लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया घटना सुसाइड का है. सूचना मिलने के बाद पुलिस दल-बल के साथ मौके पर भेजा गया है. इस घटना में बची एक लड़की का सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bihar News: पटना में CM के काफिले के दौरान 1 घंटे तक एंबुलेंस में तड़पता रहा मासूम, सामने आया पुलिस का अमानवीय चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget