एक्सप्लोरर

खबर का असर: 7 साल तक कुवैत के जेल में था रहमान, बिहार लौटने के बाद घर के लोगों को सुनाई विदेशी बेड़ियों की दास्तां

करीब सात साल पहले रहमान दर्जी को कुवैत में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था. हत्या के प्रयास में उसका नाम था. वह बिहार के बक्सर जिले के केसठ का रहने वाला है.

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले के केसठ का रहने वाला रहमान दर्जी सात साल बाद मंगलवार को वापस अपने वतन लौटा. मंगलवार की अल सुबह बेतिया के एक साथी के साथ रहमान जब अपना घर पहुंचा तो घरवालों को विश्वास नहीं हो रहा था कि दरवाजे पर खड़ा उसका लाल ही है. इसके बाद परिवार के साथ रहमान के गांव में खुशी की लहर है.

करीब सात साल पहले रहमान दर्जी को कुवैत में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था. हत्या के प्रयास में उसका नाम था. इसकी जानकारी होने के बाद काफी लंबे समय से परिजन रहमान की वतन वापसी की सरकार से गुहार लगा रहे थे. एबीपी न्यूज भी प्रमुखता से दिखाया था, जिसके बाद केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय की पहल पर बीते आठ जनवरी को उसे कुवैत के जेल से रिहा कर दिया गया. जेल से रिहा होने के बाद रहमान जेल से रिहा हुए बेतिया के साथी के साथ अपने देश लौटा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: रेस्टोरेंट में ‘गुफ्तगू’ कर रहे थे प्रेमी जोड़े तभी आ धमका बजरंग दल, आपत्तिजनक हाल में देखा तो हो गया बवाल

जेल में रहमान की खराब हुई दिमागी हालत

रहमान के साथ बेतिया का जो युवक लौटा है उसका नाम गौरीशंकर है. बता दें कि गौरी भी उसी जेल में रहमान के साथ ही बंद था. विदेशी बेड़ियों की दास्तां उसने जब सुनाई तो लोगों की आंखों में आंसू आ गए. वहां के बारे में रहमान ने बताया कि उसे सब्जी बेचने और मजदूरी कराने के लिए भेजा गया था. जाने के बाद बत्तख और कबूतर की गंदगी साफ करनी पड़ती थी.

बताया कि विदेश से 8 जनवरी को रिहा किया गया इसके बाद वे दोनों मुंबई पहुंचे. उसके बाद ट्रेन से बक्सर पहुंचे. गौरीशंकर ने बताया कि जेल में रहते हुए रहमान की मानसिक संतुलन बिगड़ गया है. इसी को लेकर उसने रहमान को घर तक छोड़ने का सोचा. अब गौरीशंकर को भी यहां से वापस अपने मुल्क जाना है. बहरहाल, रहमान को जिंदा लौटा देखकर उसके बच्चे और परिवार में जश्न का माहौल है.

अब गांव में धूमधाम से मनेगी होली-ईद

रहमान दर्जी के विदेशी जेल से वापस आने से न केवल परिवार को खुशी हुई है बल्कि पूरे इलाके में इस घटना के बाद उम्मीद की किरण जगी है. रहमान की पत्नी ने एबीपी न्यूज को धन्यवाद करते हुए देश के प्रधानमंत्री का आभार जताया है. हालांकि, पति की दिमागी हालात को देखकर अब उन्हें चिंता होने लगी है. ऐसे में उन्होंने सरकार से रहमान दर्जी के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है. रहमान के घर वापसी की खुशी ऐसी है कि पूरे गांव में जश्न है. गांव के ही इनके परिवार के इकरार अहमद कहते हैं कि अब तो गांव में धूमधाम से होली और ईद मनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- ये इश्क हाय! बिहार के युवक ने अलग-अलग धर्म की दो लड़कियों से की शादी, एक के लिए बना अमित तो दूसरे के लिए रिजवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget