एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: 2024 के चुनाव में मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का क्या होगा? सर्वे में बड़ा खुलासा

Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: मीसा भारती पाटलिपुत्र से और रोहिणी आचार्य सारण सीट से मैदान में हैं. 11 मार्च से 12 अप्रैल तक सर्वे हुआ है. इसमें 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई है.

ABP C Voter Bihar Opinion Polls: लोकसभा चुनाव के पहले चरण से पहले एबीपी न्यूज़ के सी वोटर सर्वे में हैरान कर देने वाले ओपिनियन पोल आए हैं. पोल में जो नतीजे आए हैं उसके अनुसार इस बार एनडीए को बिहार में थोड़ा नुकसान होता दिख रहा है. 40 में से 33 सीटों पर एनडीए का कब्जा होगा जबकि सात सीटों पर महागठबंधन बाजी मार सकता है. इस बार लालू यादव की दो बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी मैदान में हैं. उनकी सीटों पर भी सर्वे हुआ है. सोमवार (15 अप्रैल) को जारी हुए सर्वे में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ है.

मीसा भारती पाटलिपुत्र तो रोहिणी सारण से उम्मीदवार

दरअसल, मीसा भारती पाटलिपुत्र से और रोहिणी आचार्य सारण सीट से मैदान में हैं. दोनों चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं. सी वोटर सर्वे के अनुसार इन दोनों सीटों पर एनडीए बाजी मारता दिख रहा है. सारण सीट से बीजेपी के प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी आसानी से जीतते नजर आ रहे हैं तो वहीं पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में कांटे की टक्कर दिख रही है. हालांकि यह सीट भी बीजेपी के खाते में ही जाती दिख रही है.

सी वोटर सर्वे के अनुसार पाटलिपुत्र लोकसभा में बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव की जीतने की पूरी संभावना है. दरअसल नए परिसीमन के बाद 2009 में पाटलिपुत्र सीट बना था और इस पर लगातार लालू परिवार चुनाव लड़ते आ रहा है. हालांकि 2009 से लेकर अब तक हर बार हार का सामना करना पड़ा है

2009 में लालू प्रसाद यादव जेडीयू के रंजन प्रसाद यादव से 23541 वोट से हारे थे. 2014 में लालू की बड़ी बेटी मीसा भारती बीजेपी के रामकृपाल यादव से 40322 वोटों से हारी थीं. 2019 में मीसा भारती को 39321 वोट से हार का सामना करना पड़ा था. सर्वे के अनुसार इस बार भी मीसा भारती की जीत की संभावना कम है.

11 मार्च से 12 अप्रैल के बीच हुआ सर्वे

देश में लोकसभा का चुनाव प्रचार चरम पर है. पहले फेज के लिए चुनाव का प्रचार 17 अप्रैल को खत्म हो रहा है. उससे पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का फाइनल ओपिनियन पोल. 11 मार्च से 12 अप्रैल तक किए गए इस सर्वे में 57 हजार 566 लोगों की राय ली गई है. सर्वे सभी 543 सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है.

यह भी पढ़ें- ABP Cvoter Opinion Polls 2024: बिहार की किस सीट पर NDA तो कहां I.N.D.I.A भारी? सर्वे में खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! आज से खुला ट्रांसफर पोर्टल
बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी! आज से खुला ट्रांसफर पोर्टल
भारी सुरक्षा में होगा बांकीपुर उपचुनाव, CRPF की 14 कंपनियां तैनात
भारी सुरक्षा में होगा बांकीपुर उपचुनाव, CRPF की 14 कंपनियां तैनात
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में लगा दी आग- वीडियो वायरल
Embed widget