एक्सप्लोरर

ABP C Voter Survey: आनंद मोहन को रिहा कर नीतीश कुमार ने गलती कर दी? सर्वे में लोगों ने दिए चौंकाने वाले जवाब

ABP News C Voter Survey: बिहार के बाहुबली आनंद मोहन की रिहाई के बाद सियासी गलियारे में बवाल मचा है. इस बीच सर्वे के तहत लोगों की राय जानने की कोशिश की गई है.

ABP C Voter Survey On Anand Mohan: बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) समेत 27 कैदियों को नियमों में बदलाव कर जेल से छोड़े जाने के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. बीजेपी (BJP) के कुछ नेता इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पर भी आरोप लगा रहे हैं. वहीं इसे आने वाले लोकसभा चुनाव और बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में फायदे के नजरिए से भी जोड़कर हमला किया जा रहा है. इस बीच एबीपी न्यूज़ (ABP News) के लिए सी वोटर ने सर्वे (C Voter Survey) किया है.

सी वोटर ने इस सर्वे में जनता से सवाल किया कि आनंद मोहन को रिहा कर नीतीश कुमार ने गलती कर दी? सर्वे में किए गए इस सवाल पर लोगों ने हैरान करने वाले जवाब दिए हैं. इस सवाल पर 30 फीसद के करीब लोगों ने हां में जवाब दिया है. वहीं 42 फीसद लोग इस फैसले को गलत नहीं मानते हैं. 28 फीसद लोगों ने 'पता नहीं' में जवाब दिया है. 

सी वोटर ने बिहार में त्वरित सर्वे किया है. इसमें बिहार के एक हजार 489 लोगों की राय ली गई है. इस सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस तीन से प्लस माइनस पांच फीसद है.

आनंद मोहन को रिहा कर नीतीश कुमार ने गलती कर दी?

(स्रोत- सी वोटर)

हां- 30%

नहीं- 42%

पता नहीं- 28%

नीतीश और लालू पर बीजेपी का आरोप

बता दें कि आनंद मोहन की रिहाई के बाद से लगातार बीजेपी नीतीश कुमार और लालू पर गंभीर आरोप लगा रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने गुरुवार (27 अप्रैल) को साफ बयान दिया था कि नीतीश सरकार फेल है. सम्राट चौधरी ने कहा कि 27 लोगों की रिहाई में इसी से समझ लिया जाए कि मरे हुए व्यक्ति को छोड़ा जा रहा है. इससे बड़ा फेल्योर क्या हो सकता है. आनंद मोहन की रिहाई पर सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने उन्हें फंसाया, एफआईआर फाड़ कर फिर आनंद मोहन पर फिर एफआईआर करवाई. ऐसे में लालू यादव से पूछें कि आनंद मोहन को फंसाने का काम क्यों किया?

नोट: abp न्यूज़ के लिए ये सर्वे सी-वोटर ने किया है. सर्वे के नतीजे पूरी तरह से लोगों से ली गई राय पर आधारित हैं. इसके लिए abp न्यूज़ जिम्मेदार नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: कुछ देर में तेजस्वी यादव शुरू करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
LIVE: कुछ देर में तेजस्वी यादव शुरू करेंगे लोकभवन मार्च, लालू बोले- 'ऐ मोदी जी…'
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget