एक्सप्लोरर

ABP C-voter Survey: विपक्ष को एकजुट करने में कामयाब होंगे नीतीश कुमार? ABP C-Voter के सर्वे में सामने आए ये आंकड़े

Bihar Politics: देश में 2024 के लोकसभा चुनाव को  लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है. पार्टियां अपने-अपने हिसाब से रणनीति बनाने में जुट गई है. ऐसे में सी वोटर ने जनता का मूड जानने के लिये सर्वे किया.

Nitish Kumar For Pm In Lok Sabha 2024:  बिहार की राजनीति में बीते दिनों जो हुआ उसका अंदाजा किसी को भी नहीं था. यह कयास लगाए जा रहे थे कि जनता दल यूनाइटेड और भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. 

राजनीतिक पंडितों को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि जदयू नेता और सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर पाला बदल लेंगे. अगस्त महीने में राष्ट्रीय जनता दल के साथ फिर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर की राजनीति की बात शुरू हो गई है.

कई राजनीतिक बैठकों और प्रेस वार्ताओं में उनसे सवाल किए गए कि क्या वह साल 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम पद के उम्मीदवार होंगे? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कभी स्पष्ट जवाब तो नहीं दिया लेकिन उनके हालिया दिल्ली के दौरे से हालात कुछ स्पष्ट हो रहे हैं.

क्या नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में कामयाब रहेंगे?

हां - 44%

नहीं - 56%

एबीपी न्यूज और सी वोटर ने जनता का मूड जानने के लिये सर्वे किया. सर्वे में सवाल किया गया कि क्या नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में कामयाब रहेंगे? इस सवाल के जवाब में 44 फीसदी लोगों ने हां में जवाब दिया है. जबकि 56 फीसदी लोगों ने नहीं में जबाव दिया है.

बिहार पुलिस का कारनामा, 13 साल के बच्चे को भेजा जेल, SP ने पुष्टि भी कर दी, CM नीतीश पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

नीतीश प्रधानमंत्री उम्मीदवार बनते हैं तो बीजेपी को फायदा या नुकसान?

फायदा -53%

नुकसान - 47%

इस सर्वे में यह पूछा गया कि अगर नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनते हैं तो बीजेपी को फायदा होगा या नुकसान. इस सवाल के जवाब में 53 फीसदी लोगों ने कहा कि फायदा होगा जबकि 47 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे बीजेपी को नुकसान होगा.

दीगर है कि सीएम नीतीश कुमार दिल्ली का दौरा कर विपक्ष का चेहरा बनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. जिस तरह से बिहार में राजनीति बदलाव हुआ और सरकार बदली गई. इसे देखते हुए विपक्षी पार्टी और खुद नीतीश कुमार दिल्ली की कुर्सी पर बैठने की रेस में आते दिख रहे हैं. बीते दिनों तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव बिहार दौरे पर आये थे. जिसके बाद नीतीश कुमार के विपक्ष का चेहरा बनने की अटकलें और तेज हो गईं.

इस सर्वे में 6,222 लोगों की राय जानी गई. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5% है.

पीरबहोर थाना विवाद: BJP का बड़ा बयान- बिहार में कुछ 'खास' जनता का राज, संरक्षण दे रहे नीतीश, बौखलाई लालू की पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget