एक्सप्लोरर

ABP C-Voter Survey: बीजेपी के करीब नहीं आएंगे नीतीश, सर्वे में भाजपा को झटका, चुनाव से पहले चौंकाने वाला जवाब

Lok Sabha Elections 2024: सबसे बड़ा सवाल है कि क्या नीतीश कुमार फिर से बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं? इसी को लेकर सर्वे कराया गया है. जानिए सर्वे में लोगों की राय क्या है.

पटना: बिहार में सियासत इन दिनों ऐसी हो रही है कि कोई महागठबंधन में दरार की बात कह रहा तो कोई यह भी कह रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) फिर से बीजेपी के साथ चले जाएंगे. हालांकि राजनीति में तय नहीं है कि कब क्या हो जाए लेकिन बिहार की सियासत इसको लेकर पूरी तरह से गर्म है. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या नीतीश कुमार फिर से बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं? पहले जान लीजिए कि इस तरह के सवाल क्यों उठ रहे हैं.

दरअसल, हाल के दिनों में कई ऐसे घटनाक्रम देखने को मिले हैं. चाहे शिक्षा विभाग का मामला हो या आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह के बयान हों. एक तरफ शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के आप्त सचिव ने विभाग को पीत पत्र लिखकर सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया तो दूसरी ओर एमएलसी सुनील सिंह ने भी बयान दे दिया कि अपमान का घूंट पीने से अच्छा है कि शिक्षा मंत्री डॉ. चंद्रशेखर को इस्तीफा दे देना चाहिए. नीतीश कुमार को खुद मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही अभी सीएम नीतीश कुमार ने अपने विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों से वन-टू-वन मुलाकात की थी.

सोमवार (10 जुलाई) को ही आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह को सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की ओर से फटकार लगाई गई है. सुनील सिंह की अमित शाह वाली तस्वीर को लेकर भी सवाल पूछा गया. नीतीश कुमार ने आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह से कहा कि आप लालू यादव के करीबी हैं और अमित शाह के साथ तस्वीर लगाते हैं. आप बीजेपी से लोकसभा का टिकट लेना चाहते हैं. ये सब मत करिए. बता दें कि अभी 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है. ऐसे में चुनाव से पहले सर्वे के माध्यम से लोगों के मूड को जानने की कोशिश की गई है.

सी वोटर के सर्वे में ये रहा परिणाम

एबीपी ने सी वोटर के साथ बिहार की राजनीति को लेकर एक सर्वे कराया है. इसमें लोगों से सवाल पूछा गया है कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर बीजेपी से हाथ मिला सकते हैं? इस सवाल पर लोगों ने अपना मत व्यक्त किया है, जिसके परिणाम में 34 प्रतिशत लोगों ने कहा कि नीतीश कुमार फिर से बीजेपी के साथ जा सकते हैं. 48 प्रतिशत लोगों ने माना है कि नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ नहीं जाएंगे. 18 प्रतिशत लोगों ने 'पता नहीं' में जवाब दिया है.

एक नजर में देखें क्या कहता है सी वोटर सर्वे

हां- 34%

नहीं- 48%

पता नहीं- 18%

देश में सियासी माहौल गर्माया हुआ है. बिहार में भी राजनीतिक उठापटक जारी है. इसको लेकर भी सी वोटर ने बिहार भर में त्वरित सर्वे किया है. बिहार में 2 हजार 575 लोगों से बात की गई है. सर्वे बीते गुरुवार (6 जुलाई) और शुक्रवार (7 जुलाई) को किया गया था. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसद है. 

यह भी पढ़ें- विधायकों की फोन टैपिंग करा रहे नीतीश? सुशील मोदी ने CM पर उठाए सवाल, JDU-RJD को लेकर कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget