एक्सप्लोरर

abp बिहार का ऑपरेशन हॉस्पिटल: रात में भूल कर भी न आएं नवादा सदर अस्पताल, गायब रहते हैं डॉक्टर, बाकी तो पूछिए मत

Nawada News: चार महीने के बच्‍चे को लेकर रात नौ बजे महिला अस्‍पताल पहुंची तो डॉक्‍टर गायब थे. सदर अस्‍पताल में 24 घंटे इमरजेंसी की सेवा का दावा पूरी तरह से फेल है.

नवादा: नवादा के सदर अस्‍पताल में 24 घंटे इमरजेंसी की सेवा का दावा पूरी तरह से फेल है. यहां पर शाम होते ही अस्‍पताल की व्‍यवस्‍था लचर हो जाती है. रात में इलाज की उम्‍मीद लेकर आने वाले मरीजों के हाथ यहां निराशा लगती है. डॉक्‍टर तो छोड़िए, रात होते ही कर्मचारी भी अपनी मनमर्जी चलाने लगते हैं. abp बिहार ने गुरुवार की रात जब इसकी पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले मामले सामने आए. 

गुरुवार की रात नौ बजे पोस्टमार्टम रोड निवासी धनंजय अपनी पत्‍नी के साथ अस्‍पताल पहुंचे थे. उनके साथ एक चार माह का बच्‍चा भी था जिसे तेज बुखार था. एसएनसीयू वार्ड में दंपती बच्‍चा लेकर पहुंचे तो वहां कोई डॉक्‍टर नहीं था. पूछने पर नर्स ने बताया कि डॉक्‍टर साहब अभी नहीं हैं, 10 बजे के बाद आएंगे. वे लोग इंतजार करने लगे. उस वक्‍त ड्यूटी डॉ. प्रशांत कुमार थी. ड्यूटी रोस्‍टर के अनुसार उनकी ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक थी.

ये भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में जच्‍चा-बच्‍चा की मौत के बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने नर्सिंग होम में की छापेमारी, डॉक्‍टर और कर्मी फरार

नर्स ने डॉक्‍टर को फोन कर दी सूचना 

डॉक्‍टर के नहीं रहने की सूचना के बाद जब मीड‍िया कर्मी ने एसएनसीयू वार्ड में जाकर नर्स से पूछा तो उन्‍होंने कहा कि डॉक्‍टर यहीं हैं, तुरंत आ रहे हैं. इसके बाद नर्स डॉक्‍टर को फोन लगाने लगी. कुछ देर बाद डॉक्‍टर अपने चैंबर में पहुंचे. इसके बाद डॉ. प्रशांत कुमार से जब ड्यूटी से गायब रहने को लेकर सवाल पूछा गया तो वे वे भड़क गए. डॉक्टर ने कहा- ये सब मैने बहुत बार देखा है. मैं क्‍या ड्यूटी करता हूं, ये सब लोग जानते हैं. 

कई बार हो चुकी है मरीजों की मौत 

दरअसल, सदर अस्‍पताल के डॉक्‍टरों की लापरवाही के कारण कई बार मरीजों की मौत हो चुकी है. परिजन इस तरह के आरोप कई बार लग चुके हैं. इसको लेकर परिजन हंगाम भी करने लगते हैं. लेकिन इसके बाद भी ऐसे डॉक्‍टरों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है. रात में ड्यूटी से गायब रहने का यह पहला मामला नहीं है, पहले भी इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं.   

ये भी पढ़ें- Bihar News: बचपन का प्यार मेरा भूल... शादी के 8 दिन बाद पत्नी को आई प्रेमी की याद, बीच सड़क पर पति खा गया 'गच्चा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget