एक्सप्लोरर

Video: समस्तीपुर में एक बार फिर हुई हर्ष फायरिंग, नागपंचमी पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा का वीडियो हुआ वायरल

ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डीजे की धुन पर जहां नर्तकी नाच रही है. वहीं, एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर रहा है. इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

समस्तीपुर: जिले में पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद हर्ष फायरिंग की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है, जहां लोग हर खुशी के मौके पर खुलेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग करते नजर आ जाते हैं. वहीं, पुलिस मामले की जांच करने के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हुए उसे ठंढ़े बस्ते में डाल दे रही है. इसी तरह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ऑर्केस्ट्रा में डीजे की धुन पर नर्तकी संग एक युवक पिस्टल लहराते और फायरिंग करते नजर आ रहा है. वायरल वीडियो रोसड़ा थाना क्षेत्र के चकथात पंचायत के थतिया गांव स्थित विषहर स्थान का बताया जा रहा है, जहां बीते सोमवार (18 जून) को नागपंचमी के अवसर पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था.

ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में डीजे की धुन पर जहां नर्तकी नाच रही है, वहीं उसके पीछे एक युवक अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए हर्ष फायरिंग कर रहा है. हालांकि, वहां मौजूद कई लोग युवक को रोकने की कोशिश भी कर रहे हैं. फिर भी युवर पिस्टल लहराते हुए हवा में फायरिंग करते देखा जा रहा है. इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब तेजी से वायरल रहा है. बताते चलें कि जिले में हर्ष फायरिंग की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पूर्व ही शादी, तिलकोत्सव, पूजा-पाठ अथवा अन्य कार्यक्रमों में युवकों द्वारा पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की घटना आम बात सी हो गई है.

ये भी पढ़ें- Gopalganj News: शहर के रिहायशी इलाके में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस ने छापेमारी कर संचालक समेत 5 को दबोचा

वीडियो के आधार पर कार्रवाई में जुटी पुलिस

इधर, नागपंचमी पर आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम में युवक द्वारा पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की सूचना लोगों ने स्थानीय थाने की पुलिस को दी, लेकिन जब तक पुलिस जांच के लिए पहुंची तब तक उक्त युवक हथियार के साथ वहां से फरार हो चुका था. इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाशीष कामती ने बताया कि पुलिस वायरल हो रहे वीडियो की जांच कर रही है. वीडियो के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. थानाध्यक्ष ने कहा कि वायरल वीडियो में युवक की पहचान होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Patna News: विमेंस कॉलेज के पास जाम हटा रहे पुलिसकर्मी को एक शख्स ने पीटा, अन्य जवानों ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
UP के हर जिले में रसोई गैस के लिए योगी सरकार ने बनाया खास प्लान, गांवों पर होगा फोकस
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
लॉर्ड्स पर आसानी से चेज हो जाएंगे 388 रन? जानें वनडे में कितना है भारत का सबसे बड़ा रन चेज
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget