एक्सप्लोरर

मधेपुरा में इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर 8 शिक्षकों पर गिरी गाज, 24 परीक्षार्थी भी निष्कासित, सामने आई बड़ी वजह

Bihar Inter Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा एक फरवरी से शुरू हुई है. 15 फरवरी तक परीक्षा होगी. शनिवार को मधेपुरा में परीक्षा में कदाचार को लेकर डीएम तरनजोत सिंह ने एक्शन लिया है.

Bihar Inter Exam 2025: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा एक फरवरी से शुरू हो चुकी है. 15 फरवरी तक परीक्षा चलने वाली है. शनिवार को हुई परीक्षा के दौरान कई जगहों से कदाचार की खबरें आईं. इस पर बड़ा एक्शन लिया गया है. मधेपुरा के डीएम तरनजोत सिंह ने इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन ही कदाचार करने वाले 24 परीक्षार्थियों को निष्कासित किया है. साथ ही आठ शिक्षकों को निलंबित भी कर दिया है.

क्या है निलंबन का कारण?

जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय की तरफ से एक फरवरी को हुई परीक्षा को लेकर आठ शिक्षकों को निलंबित करने का आदेश जारी किया गया है. इन शिक्षकों को निलंबित करने की मुख्य वजह कर्तव्य के प्रति लापरवाही, उच्च अधिकारी के आदेश की अवहेलना बताई गई है. वहीं छात्रों के कदाचार करने में भी इनपर संलिप्तता का आरोप लगा है. इसमें परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के तहत सुसंगत धारा के अंतर्गत इन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

ये आठ शिक्षक हुए निलंबित

जिन आठ शिक्षकों को निलंबित किया गया है वे सभी मधेपुरा जिले के स्कूलों के शिक्षक हैं. इनमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीतापुर मुरलीगंज के ओमप्रकाश कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय तरैया सिंहेश्वर के मनीष कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय खोपेती मधेपुरा के रणवीर कुमार और उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरबल्ला मधेपुरा के कुंदन कुमार को निलंबित किया गया है. इसके अलावा उत्क्रमित मध्य विद्यालय राम नगर महेश कुमारखंड के संजीव कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय झरकाहा-1 शंकरपुर के शिवकुमार, मध्य विद्यालय परमानंदपुर मुरलीगंज के राकेश कुमार और उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंगीयौन सिंहेश्वर के इजहार आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. 

सभी निलंबित शिक्षकों के लिए संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया गया है कि इस अवधि में ये लोग अपने मुख्यालय में योगदान देंगे. इसके साथ ही इन लोगों की बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर अनुपस्थित विवरण निर्गत किया जाए. 

बता दें कि 2017 बैच के आईएएस अधिकारी चरनजोत सिंह मधेपुरा के डीएम के साथ इंटरमीडिएट परीक्षा के मुख्य जिला परीक्षा नियंत्रक भी हैं. उन्होंने शनिवार को मधेपुरा के एसपी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ कई परीक्षा केंद्रों पर जाकर निरीक्षण किया था. प्रथम पाली में वे अनुग्रह उच्च माध्यमिक विद्यालय सुखासन, चकला, मधेपुरा एवं आरपीएम इंटर कॉलेज तूनियाही परीक्षा केंद्र पर जांच करने के लिए पहुंचे थे. इसी क्रम में 24 परीक्षार्थियों को कदाचार के आरोप में निष्कासित किया गया है.

यह भी पढ़ें: Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी पर CM नीतीश कुमार ने दी बधाई, पटना के मरीन ड्राइव पर होगा पतंग उत्सव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
लाठियां, आंसू गैस के गोले… CJP के प्रदर्शन पर RJD ने कह दी बड़ी बात, PM मोदी का भी जिक्र
CJP Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन और सोनम वांगचुक पर BJP का बड़ा बयान, 'भविष्य में…'
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
CJP के प्रोटेस्ट के बीच सांसद पप्पू यादव की दो टूक, PM मोदी की दी ये सलाह
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'
'मारो सर मारो', CJP के प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर की पार्टी की प्रतिक्रिया, 'ऐसी दिलेरी से…'

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget