एक्सप्लोरर

कोरोना के खिलाफ जंग में बिहार हर्ड इम्यूनिटी के करीब, 73 फीसद लोगों में एंटीबॉडीज विकसित

अधिकारियों का कहना है कि बिहार की 73 फीसद आबादी में एंटीबॉडीज की मौजूदगी का पता चला है. बिहार की सेरोलॉजिकल की रिपोर्ट राष्ट्रीय औसत 67.6 फीसद के मुकाबले ज्यादा रही.

देश में बिहार हर्ड इम्यूनिटी की सीमा के करीब पहुंच गया है, क्योंकि 73 फीसद आबादी में एंटीबॉडीज की मौजूदगी का पता चला है. ये एंटीबॉडीज या तो पूर्व के संक्रमण से विकसित हुई या टीकाकरण के जरिए. ये खुलासा 14 जून से 6 जुलाई के बीच हुए चौथे सेरोलॉजिकल सर्वे के दौरान हुआ. इसके लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने भारत के 21 राज्यों में सर्वे किया.

बिहार हर्ड इम्यूनिटी के करीब

बिहार की सेरोलॉजिकल की रिपोर्ट राष्ट्रीय औसत 67.6 फीसद के मुकाबले ज्यादा रही. छह जिलों में बक्सर सेरोपॉजिटिविटी में सबसे ऊंचे पायदान 83.8 फीसद पर था, उसके बाद मधुबनी में 77.1 फीसद, अरवल में 73.7 फीसद, बेगूसराय में 72.7 फीसद, मुजफ्फरपुर में 65.3 फीसद और पूर्णिया में 65 फीसद था.

बक्सर जिले की सामान्य आबादी के बीच 10 समूहों में लिए गए 400 लोगों के सैंपल में से 335 किसी न किसी स्तर पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. उसी तरह, मधुबनी में 424 लोगों के सैंपल में 327 पॉजिटिव मिले, अरवल में 411 लोगों में से 303, बेगूसराय में 417 लोगों में से 303, मुजफ्फरपुर में 404 लोगों में से 264 जबकि पूर्णिया में 408 लोगों में से 265 सैंपल में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई. सर्वे से पता चला कि संक्रमित रह चुके लोगों में एंडीबॉडीज विकसित हो चुकी है.

हर्ड इम्यूनिटी का क्या मतलब है? 

हर्ड इम्यूनिटी का मतलब है काफी लोगों ने किसी बीमारी को फैलने से रोकने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता हासिल कर ली है. इंडियन एसोसिएशन ऑफ पब्लिक हेल्थ के उपाध्यक्ष और पटना एम्स के मेडिकल अधीक्षक डॉ. सीएम सिंह ने कहा, "बिहार में 73 फीसद की सेरोपॉजिटिविटी कोरोना के खिलाफ अच्छा संकेत है. अगर तीसरी लहर आती भी है, तो कोरोना वायरस के लिए मात्र 27 फीसद आबादी अतिसंवेदनशील है." उन्होंने आगे बताया,"चूंकि वायरस में बहुत तेजी से बदलाव आ रहा है, ऐसे में लोगों के दोबारा संक्रमित होने का खतरा हो सकता है, इसलिए कोविड-19 के अनुकूल व्यवहार का पालन किया जाना चाहिए. दूसरी बार संक्रमण होने पर 73 फीसद आबादी में लक्षण हल्के होंगे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बांकीपुर के बाद BJP पटना शिक्षक सीट हारी, CM सम्राट पर बढ़ेगा दबाव! समझें
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
बिहार कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्तावों को दी गई मंजूरी, पढ़ें पूरी डिटेल
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?
पटना MLC रिजल्ट: विजेता नीरज कुमार ने '3N' का किया जिक्र, अनंत सिंह को संदेश?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget