एक्सप्लोरर

आज से 70वीं BPSC की मुख्य परीक्षा शुरू, शामिल होंगे 21,087 अभ्यर्थी, इन बातों का रखें ध्यान

70th BPSC CCE Mains Exam: पिछले साल (2024) दिसंबर में बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. धांधली का आरोप लगा था. बड़ा आंदोलन हुआ था. हालांकि एग्जाम को रद्द नहीं किया गया.

70th BPSC CCE Mains Exam: 70वीं बीपीएससी की मुख्य परीक्षा आज (शुक्रवार) से शुरू हो रही है.  यह परीक्षा 25, 26, 28, 29 और 30 अप्रैल को दो पालियों में होगी. सुबह 9:30 से 12:30 तक प्रथम पाली की परीक्षा होगी. 2034 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा में 21,087 अभ्यर्थी शामिल होंगे. यह संख्या 70वीं प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए छात्रों की संख्या है. प्रारंभिक परीक्षा में करीब 4 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

पटना में लगभग 32 सेंटर पर हो रही परीक्षा

बताया जा रहा है कि मुख्य परीक्षा पटना के लगभग 32 सेंटर पर हो रही है. मुख्य परीक्षा में सामान्य हिंदी (अर्हता), सामान्य अध्ययन पेपर 1 और 2, एक निबंध पेपर और एक वैकल्पिक विषय शामिल होंगे. कदाचारमुक्त परीक्षा हो यह बिहार लोक सेवा आयोग के लिए बड़ी चुनौती है. 

बता दें कि पिछले साल (2024) दिसंबर में बीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा हुई थी. धांधली का आरोप लगा था. बड़ा आंदोलन हुआ था. अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द करने की मांग की थी. पटना हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी गए थे, लेकिन परीक्षा रद्द करने वाली याचिका खारिज कर दी गई. 23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई के बाद कहा कि परीक्षा में गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं है. लिहाजा याचिका खारिज की जाती है.

इन बातों का ध्यान रखें परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी

उधर मुख्य परीक्षा को लेकर पटना स्थित बीपीएससी कार्यालय में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. परीक्षा की अवधि के दौरान सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक यह कक्ष काम करेगा. परीक्षार्थियों को डॉक्यूमेंट, लॉग टेबल और इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां, प्रिंटेड या लिखित सामग्री, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट आदि सामग्री नहीं ले जानी है. परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले अभ्यर्थियों का केंद्र में प्रवेश बंद कर दिया जाएगा. परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक इंफॉर्मेशन ली जाएगी.

यह भी पढ़ें- Watch: 'कलमा कौन धर्म का…', पहलगाम आतंकी हमले पर क्या कह गए खान सर? वायरल हो गया ये वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
सीवान में पटाखों में भीषण विस्फोट, चार लोगों की मौत, बढ़ सकता है आंकड़ा
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
बिहार के किसान ध्यान दें! फसल क्षति का मिलेगा अनुदान, ऐसे करें आवेदन
MLC Election Voting Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट
Live: यूपी-बिहार में एमएलसी चुनाव के लिए वोटिंग, श्रावस्ती में हटा BJP का टेंट, लखीसराय में मारपीट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
'अभिजीत दीपके जैसे लोग...', CJP को लेकर क्या बोले पीयूष गोयल
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
अमृतसर में मामूली विवाद पर खूनी खेल, युवक की गोली मारकर हत्या
OTT पर आई 'गजब रात', पहले नाम था 'घूसखोर पंडित', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
OTT पर आई 'गजब रात', जानें कहां देखें मनोज बाजपेयी की फिल्म
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
ओपनिंग नहीं करेंगे वैभव सूर्यवंशी, अय्यर ने किया खुलासा; देखें IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटे 47 लाख नाम? योगेंद्र यादव प्रदर्शन, ECI ने क्या बताया
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
किसानों के खाते में सीधे आ सकती है खाद सब्सिडी? ICRIER ने दिया सुझाव
Bedwetting In Children: रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
रात में बिस्तर गीला करता है बच्चा? डांटने के बजाय समझें 5 कारण
Embed widget