एक्सप्लोरर

छात्र संसद कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर भी गांधी मैदान पहुंचे BPSC अभ्यर्थी, री-एग्जाम की मांग पर प्रदर्शन

BPSC Student Protest: पटना प्रशासन से परमिशन न मिलने के बावजूद BPSC अभ्यर्थी गांधी मैदान में इकट्ठा हुए हैं. इस दौरान पटना टाउन DSP प्रकाश शर्मा ने कहा कि यहां पर इकट्ठा होना कानून के खिलाफ है.

BPSC Student Protest: 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा को रदद् कराने की मांग को लेकर बीपीएससी अभ्यर्थी धरना प्रदर्शन करने के लिए पटना के गांधी मैदान में पहुंचे हैं. गांधी मैदान में छात्र संसद कार्यक्रम के लिए अनुमति मांगी गई थी, प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया था. इसके बावजूद बीपीएससी अभ्यर्थी गांधी मैदान में गांधी प्रतिमा के नीचे बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं. पीएससी अभ्यर्थियों के पहुंचने पर बड़ी संख्या में पुलिस भी वहां पहुंची है.

पटना सदर के SDM गौरव कुमार भी पटना के गांधी मैदान पहुंच गए हैं. इस दौरान मौके पर पहुंचे पटना टाउन DSP प्रकाश शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बीपीएससी अभ्यर्थी प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हैं जो आदेश का उल्लंघन है. यहां पर इकट्ठा होना कानून के खिलाफ है. मामले में FIR होगी.

‘सरकार ने इसे प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है’
वहीं जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर भी पटना के गांधी मैदान में बीपीएससी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन में शामिल होने वाले हैं. उससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा कि हम प्रदर्शन के लिए नहीं जा रहे हैं. वहां छात्र बैठे हैं हम उनसे मिलने जा रहे है. गांधी मैदान सार्वजनिक जगह है वहां रोज लोग जाते हैं. बच्चों के पास कोई जगह नहीं है तो वे सार्वजनिक जगह ही जाएंगे.

उन्होंने कहा कि छात्र केवल बात करना चाहते हैं. सरकार ने पता नहीं क्यों इसे अपने प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है, कहीं ना कहीं वे अपना नुकसान कर रहे हैं. बिहार लोकतंत्र की जननी है और अगर यहीं के बच्चों को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं होगा तब तो ये लाठीतंत्र बन रहा है, इसलिए हम छात्रों के साथ हैं.

छात्र संसद कार्यक्रम के लिए नहीं मिली थी अनुमति
बता दें कि जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की तरफ से बीपीएससी अभ्यर्थियों से 29 दिसंबर को गांधी मैदान पहुंचने का आह्रवान किया गया था. जिसके बाद जिला प्रशासन ने जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती को पत्र के जरिए कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया था. पत्र में कहा गया था कि गांधी मैदान में किसी भी कार्यक्रम के लिए 45 दिन पहले आवेदन देना होता है. वहीं गांधी मैदान में कश्मीरी ऊन मेले और डिजनीलैंड मेले का आयोजन हो रहा है. इसलिए गांधी मैदान में जगह उपलब्ध नहीं है. ऐसे में यहां छात्र संसद की परमिशन नहीं दी जा सकती.

यह भी पढ़ें: IPS अधिकारी रहते हुए किशोर कुणाल ने राजनीति में मचा दी थी हलचल, जब कब्र से निकलवाया था लड़की का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: 8 में से 5 सीटों के नतीजे घोषित, 3 पर फंसा पेच, CM सम्राट का रिएक्शन आया
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
सारण में ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत, डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 की मौत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
नीरज कुमार की जीत पर अनंत सिंह की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget