एक्सप्लोरर

बिहारः बालू कंपनी के कर्मचारी से दिनदहाड़े 7 लाख रुपये की लूट, बनाया जा रहा था अस्थायी पुल

सदर थाना क्षेत्र के कोरियम चौकी में बालू निकालने के लिए बन रहा था अस्थायी पुल.घटना में कंपनी के दो कर्मचारी हुए घायल, मामले में थाने में दर्ज कराई गई शिकायत.

अरवलः सदर थाना क्षेत्र के कोरियम चौकी में मंगलवार की दोपहर सोन नदी से बालू निकासी के लिए नहर पर अस्थायी पुल के निर्माण के दौरान 30 से 40 लोगों ने जमकर तांडव मचाया. वहां मौजूद कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई. इसके बाद करीब सात लाख रुपये की लूट कर ली गई. जख्मी विकाश कुमार और प्रवीण कुमार यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस मामले में सदर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है और कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. इधर मारपीट में घायल मोर मुकुट कंपनी के कर्मचारी विकास कुमार ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान 30 से 40 की संख्या में लोग वहां पहुंचे और निर्माण कार्य रोकने लगे.

राइफल के बट से सिर पर किया हमला

इसका विरोध करने पर राइफल के बट से सिर पर हमला कर दिया जिससे चोट लगने के बाद वे जमीन पर गिर गए. इसके बाद कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया और करीब सात लाख के आसपास रुपये और चेन छीनकर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए.

घायल दूसरे शख्स और युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान बदमाश बाधा पहुंचाने लगे और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की. विरोध करने पर राइफल के बट से सिर पर लगातार वार किया गया. लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पीटने लगे.

जल्द होगी आरोपितों की गिरफ्तारी

सदर थानाध्यक्ष शंभू पासवान ने कहा कि घायलों द्वारा सुनील कुमार, अनिल यादव, योगेंद्र कुमार, रविंद्र कुमार हरिशंकर कुमार और महेश यादव समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दी गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- 

ABP Positive Story: कोरोना में जिनकी नौकरी गई उन्हें दे रहे रोजगार, दूसरों के लिए बने प्रेरणास्त्रोत

बिहारः ANM छात्रावास की सुरक्षा में चूक, रात के अंधेरे में माशूका से मिलने पहुंचा गया प्रधान लिपिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
बिहार: शिक्षकों के तबादले पर लगी रोक, पटना HC ने क्या कहा?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget