एक्सप्लोरर

पूर्णिया: सिलिंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 6 लोग झुलसे, 4 गंभीर, 4 दिन पहले भी 6 लोगों की हुई थी मौत

पूर्णिया के डुब्बा गांव में खाना बनाने के दौरान गैस लीकेज होने के बाद आग लग गई. इस घटना में 6 लोगों के झुलसने की सूचना है, जिनमें 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 4 दिन पहले भी ऐसे ही घटना ने एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हुई थी.

पूर्णिया: जिले से शनिवार को एक और सिलिंडर ब्लास्ट की घटना सामने आई है. इस घटना ने एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए हैं, जिसमें 4 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल सभी को पुर्णिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की इलाज जारी है. बता दें कि जिले में यह 4 दिनों के अंदर दूसरी सिलिंडर ब्लास्ट की घटना है.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के डगरवा प्रखण्ड के टौली पंचायत के डुब्बा गांव में शनिवार को खाना बनाने के दौरान सिलिंडर के पाइप से लीकेज शुरू हुई, जिससे पहले आग लगी और फिर सिलिंडर ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में परिवार के 6 सदस्य आग की चपेट में आ गए, जिनमें 4 सदस्य की हालत गंभीर रूप से झुलस गए. बता दें कि जब यह हादसा हुआ तब घर के सभी लोग एक ही कमरे में थे.

मालूम हो कि इसी सप्ताह मंगलवार को भी पुर्णिया के बायसी थाना के ग्वाल गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलिंडर फटने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में 5 बच्चे और महिला शामिल है. घटना के के सम्बंध में बताया गया था कि विक्टर यादव के घर उनकी बहन बॉबी अपने बच्चों के साथ आई हुई थी. बॉबी के साथ उसके दोनों बच्चे भी मामा के घर ही थे.

ईधर, विक्टर के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बच्चे थे. सभी शाम के वक़्त घर में थे. रसोई में किसी वजह से सिलिंडर लीक कर गया और देखते ही देखते आग लग गई. आग लगने की वजह से सिलिंडर ब्लास्ट कर गया और बॉबी के साथ-साथ 6 अन्य बच्चे झुलस गए. सभी पोड़ितों को पुर्णिया सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन बदइंतजामी के कारण सब को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक साथ 7 आग में झुलसे पीड़ितों को देख अस्पताल प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए.

इधर, 4 बच्चों ने दम तोड़ दिया. एक को भागलपुर में भर्ती किया गया, जबकि एक की मौत सुबह पूर्णिया में ही हुई थी. वहीं 24 वर्षीय बॉबी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिसके बाद सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया लाया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
भूख हड़ताल पर बैठेंगे सांसद पप्पू यादव, वजह भी बताई
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget