एक्सप्लोरर

बिहार में कोर्ट परिसर से 4 कैदी फरार, पुलिस के हाथ-पांव फूले, 5वें को खदेड़कर पकड़ा गया

Samastipur News: समस्तीपुर का मामला है. फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. माना जा रहा है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है. 

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में कोर्ट परिसर से बुधवार (28 मई, 2025) को पेशी के दौरान चार कैदी फरार हो गए. 5वां कैदी भी भागा था लेकिन पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. चार कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. फरार कैदियों में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है. अन्य फरार कैदियों पर सरायरंजन थाने में लूटकांड और अन्य मामले दर्ज हैं. 

पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए बुधवार को लेकर पहुंची थी. इसी दौरान कोर्ट परिसर में यह घटना हो गई. दबोचे गए कैदी का नाम नागेंद्र कुमार है. वहीं चार फरार कैदियों में राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर, अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार शामिल हैं.

सभी थानों को जिले में किया गया अलर्ट

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे. जिले के सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है. माना जा रहा है कि लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है. 

एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय में कैदियों को पेशी के लिए लाया गया था. इस दौरान एक कैदी राजनंदन को आर्म्स एक्ट में पेशी के बाद हाजत में बंद किया जा रहा था. इसी क्रम में हाजत के अंदर बंद चार कैदी पुलिस को धक्का देते हुए भाग निकले. इनमें से एक कैदी को पकड़ा गया है. चार में से तीन कैदी सरायरंजन थाना कांड संख्या 113/24 के लूटकांड के अभियुक्त हैं. ये वैशाली और मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं.

बताया जाता है कि इसी दौरान राजनंदन भी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिसकर्मियों की लापरवाही की जांच की जा रही है. कंट्रोल रूम और सभी थाना को निर्देश दिया गया है. सभी की गिरफ्तारी का भी प्रयास किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- बिहार में क्यों बढ़ रहा अपराध और भ्रष्टाचार? प्रशांत किशोर ने बताया चौंकाने वाला कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget