एक्सप्लोरर

बिहार में क्यों बढ़ रहा अपराध और भ्रष्टाचार? प्रशांत किशोर ने बताया चौंकाने वाला कारण

Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर सीवान में पत्रकारों से बात कर रहे थे. इस दौरान पीके ने कहा कि नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे सरकार का नेतृत्व कर सकें.

Prashant Kishor News: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर हमला बोला है. बुधवार (28 मई, 2025) को प्रशांत किशोर बिहार के सीवान में पत्रकारों से बात कर रहे थे. प्रशांत किशोर ने बिहार में बढ़ते अपराध और हर दिन सड़कों पर हो रही गोलीबारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा. साथ ही बताया कि क्यों बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है.

पीके ने कहा कि बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं. नीतीश कुमार की मानसिक और शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे सरकार का नेतृत्व कर सकें. उनकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे कोई निर्णय ले सकें. सरकार को उनके मंत्रिमंडल के दो-चार उगाही करने वाले मंत्री और उनके कुछ भ्रष्ट अधिकारी चला रहे हैं, जिनकी जनता के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है. इसके कारण राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है.

जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए यात्रा पर निकले पीके

दूसरी ओर प्रेस से बात करते हुए बिहार बदलाव यात्रा' का उद्देश्य बताते हुए पीके ने कहा, "इस यात्रा का उद्देश्य जेपी के संपूर्ण क्रांति और व्यवस्था परिवर्तन के अधूरे सपने को पूरा करना है. इसलिए इस यात्रा की शुरुआत जेपी की जन्मभूमि सिताबदियारा से की गई." उन्होंने कहा, "जेपी के आंदोलन के बाद देश में सत्ता परिवर्तन हुआ, लेकिन बिहार की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया." 

वहीं पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि इस साल बिहार में चुनाव है, इसलिए वो आएंगे, लेकिन हम प्रधानमंत्री से अपील करते हैं कि वो बिहार की गरीब जनता के पैसे से अपना प्रचार ना करें. वो बताएं कि बिहार में फैक्ट्रियां कब लगेंगी, बंद पड़ी चीनी मिलें कब चालू होंगी. उन्होंने कहा, "जन सुराज और प्रशांत किशोर का साफ कहना है कि बिहार को अब सिर्फ ट्रेन की जरूरत नहीं है, बिहार को अब बेहतर शिक्षा व्यवस्था और रोजगार की जरूरत है."

यह भी पढे़ं- 'जब फोटो गलत है तो…', मामा सुभाष यादव का बड़ा बयान, क्या सामने आएंगे तेज प्रताप?

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
मॉनसून की विदाई से पहले बिहार में बारिश, जानें कब साफ होगा मौसम
मॉनसून की विदाई से पहले बिहार में बारिश, जानें कब साफ होगा मौसम
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA की बैठक, बगावत ने बढ़ाई चुनौती!
बिहार MLC चुनाव से पहले NDA की बैठक, बगावत ने बढ़ाई चुनौती!
SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन
SIR के खिलाफ आज महागठबंधन का राजभवन मार्च, जिलों में भी प्रदर्शन

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
एलन मस्क के दावों पर सरकार का जवाब, 'सब बेबुनियाद, गलतफहमी...'
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
नाना पाटेकर के निधन पर CM सम्राट ने जताया दुख, मांझी बोले- 'उन्होंने अपने…'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
CJP के आंदोलन से पहले अभिजीत दीपके की चेतावनी- 'तुम्हारे पास ताकत, लेकिन सड़कें...'
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
किस क्रिकेटर के सबसे बड़े फैन थे नाना पाटेकर? खाना तक छोड़ देते थे
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
25 एकड़ का खड़कवासला फार्महाउस और करोड़ों की संपत्ति: पीछे किसके लिए क्या छोड़ गए नाना?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर दिल्ली पुलिस ने की FIR, क्या है आरोप?
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
'वो राम मंदिर जाएंगे या नहीं...', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर बोले चिराग पासवान
Embed widget