एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार के 2 बड़े अधिकारियों ने कर दिया करोड़ों का घोटाला? बिहार में नया बवाल

Bihar CM Nitish Kumar: मांग की गई है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में दोनों अधिकारियों को बर्खास्त कर देना चाहिए. अगर नहीं करते हैं, तो यह माना जाएगा कि वह भी घोटाले में शामिल हैं.

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) प्रदेश में सुशासन की सरकार का दावा करते रहते हैं लेकिन इस बार उनके ही अधिकारियों पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लग गया है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार (07 मार्च, 2025) को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भरोसेमंद दो शीर्ष अधिकारी करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल हैं, जो एक निजी कंपनी और एक गैर सरकारी संगठन के बीच सांठगांठ से जुड़ा है. सुधाकर सिंह ने बयान देकर नया बवाल शुरू कर दिया है.

सुधाकर सिंह ने जिन दो अधिकारियों का उल्लेख किया है, फिलहाल उनकी तरफ से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. बक्सर से लोकसभा सदस्य एक बयान में कहा, "उक्त स्वयंसेवी संगठन (एनजीओ) और निजी कंपनी के सांठगांठ से हुए करोड़ों रुपये के इस घोटाले की जांच के लिए मैं जल्द दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय, सीएजी, लोकपाल और संसद में ज्ञापन दूंगा."

'बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड’ की स्थापना कर लाभ पहुंचाने की कोशिश'

सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया कि इस सप्ताह की शुरुआत में पेश किए गए राज्य बजट में बिहार सरकार के वित्त विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार की बेटी और केवल ढाई महीने पहले स्थापित की गई कंपनी "बोधी सेंटर फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ प्राइवेट लिमिटेड' की मालिक ईशा वर्मा को 25 करोड़ रुपये से 'बिहार ग्रीन डेवलपमेंट फंड' की स्थापना करके लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई है. सांसद ने दावा किया कि बिहार के वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर की शादी दीपक कुमार की बहन से हुई है.

आगे कहा कि आनंद किशोर ने ईशा वर्मा एवं उसकी कंपनी 'बोधी सेंटर फॉर सस्टेनेबल ग्रोथ प्राइवेट लिमिटेड' को वित्त विभाग में काम करने की अनधिकृत अनुमति बिना किसी निविदा या कानूनी प्रक्रिया के दी है. पहले नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में दोनों अधिकारियों को बर्खास्त कर देना चाहिए. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो यह माना जाएगा कि वह भी घोटाले में शामिल हैं."

यह भी पढ़ें- Dhirendra Krishna Shastri: '...तो जेल भेज दिया जाएगा', बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को चेतावनी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget