एक्सप्लोरर

Independence Day 2025: CM नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में फहराया झंडा, बोले- 'अगले 5 वर्षों में…'

79th Independence Day: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में 2005 की तुलना में हत्या, लूट, अपहरण और डकैती की घटनाओं में अब बहुत कमी आई है. अब डर-भय का वातावरण नहीं है.

आज (15 अगस्त 2025) देश अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झंडा फहराया. तिरंगे को सलामी दी. परेड हुआ और अलग-अलग विभागों से झांकियां निकाली गईं. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों की सरकार के द्वारा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा रही है. 2020 में सात निश्चय- 2 में हम लोगों ने तय किया 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार दिए जाएंगे तो ये तो हो ही गया और बढ़ ही रहा है. अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिए जाएंगे.

सीएम ने कहा कि राज्य में 2005 की तुलना में हत्या, लूट, अपहरण और डकैती की घटनाओं में अब बहुत कमी आई है. अब डर-भय का वातावरण नहीं है. लोग देर रात तक बाजार हाट का काम कर रहे हैं. बिना डर-भय के आ-जा रहे हैं. शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में ध्यान दिया गया है. पहले स्कूल बहुत कम था. शिक्षकों की कमी थी. इसके कारण पढ़ाई ठीक से नहीं हो पाती थी. आप सब जानते हैं कितना ज्यादा किया गया है. 

'शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई योजना'

नीतीश कुमार ने कहा, "शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लड़के-लड़कियों के लिए पोशाक एवं साइकिल योजना चलाई गई. लड़कियों को 12वीं पास करने पर 25 हजार और ग्रेजुएट होने पर 50 हजार रुपये की राशि दी जा रही है. अब लड़कियां भी खूब पढ़ रही हैं. स्कूलों में लड़के-लड़कियों की संख्या बराबर हो रही है. अब सरकारी शिक्षकों की संख्या पांच लाख 12 हजार हो गई है."

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का भी गांधी मैदान में आए लोगों के सामने जिक्र किया. कहा कि शुरू से ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया गया है. पहले स्वास्थ्य व्यवस्था खराब थी. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए प्रति माह मात्र 39 मरीज ही आते थे. अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में औसतन 11 हजार 600 मरीज आते हैं. हम लोगों ने 2006 से अस्पतालों में मुफ्त दवाइयों की व्यवस्था की.

उन्होंने कहा कि पीएमसीएच को 5400 बेड तथा अन्य पांच पुराने मेडिकल कॉलेज को 2500 बेड का किया जा रहा है. आईजीआईएमएस में तो कुछ नहीं होता था. उसको भी हमने कह दिया है कि 3000 बेड का बनाया जाएगा. अब वहां देखिए कितना काम हो रहा है. कितने लोग अब इलाज कराने जा रहे हैं. 

अब पटना पहुंचने में पांच घंटा लगता है: नीतीश

सीएम ने कहा, "राज्य में सड़कों पुल पुलियों का निर्माण कराया गया है. अब राज्य में सबसे दूर से पटना पहुंचने में पांच घंटा लगता है. सात निश्चय के तहत अनेक काम किए गए. हर घर नल का जल, हर घर बिजली आदि का काम पूरा हो गया है. 2020 में भी सात निश्चय-2 के तहत भी काम चल रहा है."

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget