एक्सप्लोरर

Bihar News: गोपालगंज में फर्जी निकले 15 शिक्षक! अनदेखा कर रहे हैं शिक्षा विभाग का आदेश, जानिए पूरा मामला

Gopalganj News: सक्षमता परीक्षा के बाद शिक्षा विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उत्तीर्ण शिक्षकों को बुलाया गया है. गोपालगंज के कई शिक्षक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए नहीं पहुंचे हैं.

Bihar News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की जांच में रोज रोज नया खुलासा हो रहा है. सक्षमता परीक्षा में गोपालगंज में 15 फर्जी शिक्षक मिले हैं. विभाग की ओर से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाए जाने पर ये शिक्षक उपस्थित नहीं हुए. विभाग की ओर से दोबारा मौका देते हुए इन शिक्षकों को 15 अप्रैल से पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया है. यदि ये शिक्षक अब उपस्थित नहीं हुए, तो इन्हें पूर्ण रूप से फर्जी मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी. 

शिक्षा विभाग के स्थापना कार्यालय से इन शिक्षकों की सूची जारी करते हुए विभाग के शेड्यूल के अनुसार पटना में जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर कागजात दिखाने का निर्देश दिया गया है.

ऐसे मिले हैं 1051 शिक्षक

बता दें कि नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने के लिए सक्षमता परीक्षा का आयोजन किया गया था. परीक्षा के लिए शिक्षकों ने ऑनलाइन आवेदन किया था. इस क्रम में विभाग ने पाया कि बीटेट, सीटेट या एसटीईटी के प्रमाण पत्र में एक ही रोल नंबर पर एक से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया था. बिहार भर में ऐसे 1051 शिक्षकों को चिन्हित किया गया था. इन शिक्षकों को सात से 23 मार्च के बीच प्रमाण पत्रों के भौतिक सत्यापन के लिए बुलाया गया था. 

इसमें 420 शिक्षक सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हुए. इन 420 शिक्षकों को दोबारा मौका देते हुए 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच रोल नंबर के अनुसार शेड्यूल निर्धारित कर सत्यापन के लिए बुलाया गया है. इसमें गोपालगंज जिले के 15 शिक्षक शामिल हैं.

इन शिक्षकों ने नहीं कराया है डक्यूमेंट वेरीफिकेशन

जिन शिक्षकों को डुप्लीकेट चिन्हित किया गया है, उसमें सिधवलिया प्रखंड के बेसिक स्कूल टेंगराही के शिक्षक प्रियंका कुमारी, गवर्मेंट मिडिल स्कूल कटेया के सुमन कुमारी, मांझा प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मलिकाना धामापाकड़ के शैलेश कुमार, प्रा. वि मकतब धामापाकड़ की प्रियंका कुमारी, ज्योति आर्या, फुलवरिया प्रखंड के गणेश स्थान माझा के अनिल कुमार, उचकागांव प्रखंड के प्रवि त्रिलोकपुर के बिनोद कुमार सिंह, मवि बरारी के रजनी ज्योति, बैकुंठपुर प्रखंड के मिडिल स्कूल नरवर कन्या के रामनरेश राम, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकपहाड़ हरिजन टोला के सरोज कुमार सिंह शामिल हैं.

इनके अलावे उ.मा.वि इंदिरा आवास भगवानपुर की कुमारी गुड़िया राय, मनोज कुमार राय, भोरे प्रखंड के प्रावि बनकटा जागरीदारी की नीतु कुमारी, हथुआ प्रखंड की अपग्रेड मिडिल स्कूल बरी रायभन के रेहाना खातून, अपग्रेड मिउिल स्कूल धरनी हाता की रिमा सिंह यादव शामिल हैं. 

क्या कहते हैं अधिकारी

डीपीओ ने बताया कि डुप्लीकेट चिन्हित शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि 15 अप्रैल तक जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर कागजात का भौतिक सत्यापन कराएं अन्यथा विभागीय आदेश पर बर्खास्त करने की कार्रवाई होगी.

ये भी पढे़ं: Pawan Singh: पवन सिंह ने काराकाट की लोगों से दिल छू लेने वाली कही बात, वीडियो शेयर कर बताया जनता का रिएक्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
Bihar MLC Election Results Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
Live: पटना में अनंत सिंह के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर, JDU के नीरज ने बनाई बढ़त
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, प्रयागराज-कानपुर में भी होगा ठहराव
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
यूपी में आ रहा चक्रवाती तूफान 'अर्नब', आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दिल्ली में शराब के शौकीनों के लिए नई सुविधा, लॉन्च हुआ बुकिंग ऐप
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget