एक्सप्लोरर

बिहारः ललन सिंह के निशाने पर रहे लालू यादव, ‘15 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में नहीं पहुंचे JDU के एक भी मंत्री या विधायक

15 साल पूरे होने पर जेडीयू कार्यालय में बुधवार को कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान जेडीयू से सिर्फ तीन एमएलसी ही कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के 15 साल पूरे होने पर जेडीयू कार्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) की अगुवाई में ‘15 साल बेमिसाल’ (15 Saal Bemisal) कार्यक्रम रखा गया. इस दौरान कार्यक्रम में ललन सिंह के निशाने पर आरजेडी (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) रहे. वहीं, दूसरी ओर जेडीयू (JDU) के इस कार्यक्रम में पार्टी के एक भी मंत्री या विधायक नहीं पहुंचे, सिर्फ तीन एमएलसी ही पहुंचे थे.  

ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में किए गए काम की चर्चा की. उन्होंने लालू पर हमला करते हुए कहा कि लालू यादव ने अपने घटते जनाधार को देखते हुए झारखंड का बंटवारा किया, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने न्याय के साथ विकास कर बिहार के मान सम्मान को बढ़ाया. 15 साल पहले बिहार के राजस्व का एक हिस्सा लालू परिवार में जाता था. हमारी सरकार में 100 फीसद हिस्सा जनता के विकास में खर्च किया जाता है. महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण पंचायतों में देकर महिलाओं को नीतीश कुमार ने उनका हक दिलाया.

यह भी पढ़ें- Bihar News: पटना में JDU के युवा नेताओं ने रेत से बनाई नीतीश कुमार की कलाकृति, लिखा- ‘15 साल-बेमिसाल’

ललन सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के कारण ही आज अतिपिछड़ा समाज एकजुट है. ललन सिंह ने लालू के शासनकाल की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि लालू परिवार के समय सौ से ज्यादा नरसंहार हुआ था. नीतीश कुमार की सरकार में एक भी नहीं हुआ. उस समय दलितों की क्या स्थित थी यह सभी जानते हैं.

सरकार ने पूरा किया वादा

मुख्यमंत्री की ओर से किए गए वादों की चर्चा करते हुए ललन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने जो भी वादा किया उसे पूरा किया है. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से गरीब छात्रों को लाभ मिला. किसी ने कल्पना नहीं की थी कि बिहार इतना तरक्की कर सकता है. 2005 के पहले बिहारी को घृणा के भाव से देखा जाता था. कोई व्यक्ति सड़क पर नहीं निकलता था. अपराधियों का राज था.

रोजगार के नाम पर तेजस्वी पर हमला

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए ललन सिंह ने कहा कि वो बताएं कि उनके माता-पिता ने कितनों को रोजगार दिया? 1990-2005 तक बीपीएससी के तहत 19 हजार 238 लोगों को रोजगार मिला, लेकिन नीतीश कुमार ने 2.5 लाख लोगों को रोजगार दिया. लालू के समय में 33 हजार शिक्षकों को रोजगार मिला. हमारी सरकार ने तीन लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया.

बिहार में शराबबंदी से माहौल शांत

ललन सिंह ने कहा कि शराबबंदी के मानव शृंखला में नीतीश कुमार के साथ फोटो खिंचवाने में लालू यादव आगे थे. शराबबंदी से पूरा माहौल शांत है. लोगों की बारात भी अब शांति से लग रही है. यहां सुशासन की सरकार है. नीतीश कुमार ने जनता का विकास किया लेकिन लालू यादव ने आईआरसीटीसी, जमीन, चारा सहित कई घोटाले करके जनता के पैसा को लूटा है.

ललन सिंह ने लालू के लालटेन के लोकार्पण पर कहा कि कितना भी बड़ा लालटेन बनवा लें जनता उनको पसंद नहीं कर रही है. बिहार में लालटेन से कुछ नहीं होने वाला, यहां बिजली दिन भर रहती है. मौके पर एमएलसी संजय सिंह, एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह सहित पार्टी से जुड़े अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- PM Garib Kalyan Anna Yojana: जानिए- 'प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना' से कितने करोड़ बिहारवासियों को होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget