एक्सप्लोरर

बिहार: सीतामढ़ी के JDU सांसद ने जिले के अस्पतालों के कामकाज पर उठाया सवाल, डीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की

जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने डीएम को चिट्ठी लिखकर कहा कि कोरोना की जांच में कोताही करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें.

सीतामढ़ी: बिहार के सीतामढ़ी से जेडीयू के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा को पत्र लिख कर जिले में कोरोना टेस्टिंग की समुचित व्यवस्था करने के साथ ही इस प्रक्रिया में रुकावट पैदा कर रहे कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. सुनील ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्पष्ट निर्देश है कि जिला अस्पतालों के साथ-साथ अनुमंडल स्तरीय अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमण की जांच की जाए.

सांसद ने कहा कि इसके बावजूद सीतामढ़ी में यह शिकायत आ रही है कि वैसे व्यक्ति जो अपने आप में थोड़ा संदेह महसूस कर रहे हैं कि वो संक्रमित है और अपनी जांच कराने जब कोरोना जांच सेंटर पर जा रहे हैं तो वहां पर जांच कर्मी उनसे आनाकानी कर रहे हैं. ऐसे में कल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के आलोक में सीतामढ़ी जिलाधिकारी को एक पत्र दिया और आग्रह किया कि आप आपने स्तर से इस बात को सुनिश्चित करें कि हर सेंटर पर जो भी स्वास्थ्यकर्मी हैं, वो जांच के लिए आए किसी की भी जांच करें. अगर कोई संक्रमित है और उसकी जांच नहीं हो रही और वो समाज में घूम रहा है तो वो बीमारी फैला रहा है.

Sunil-Kumar-Pintu

सुनील ने कहा कि ऐसे व्यक्ति का जांच न होना एक अपराध है. इसलिए जिला प्रशासन ऐसे कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करे और यह सुनिश्चित करे कि अधिक से अधिक जो भी लोग खुद को संक्रमित महसूस कर रहे हैं उनकी जांच हो. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि जिस किसी भी व्यक्ति को थोड़े से लक्षण दिख रहे हैं वे अपनी जांच जरूर करवाएं. बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें.

मालूम हो कि सूबे में कोरोना के कहर को देखते हुए टेस्टिंग संख्या बढ़ाने के मद्देनजर सीएम नीतीश ने जिला अस्पतालों के साथ ही अनुमंडल अस्पतालों में भी कोरोना जांच सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. लेकिन अस्पताल कर्मी सरकार के आदेश को धता बताते हुए महामारी काल में मनमानी करने में लगे हुए हैं.

बिहार: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हजार के करीब, अबतक 177 की मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
'अखिलेश विकल्प नहीं संकल्प...', सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'
पप्पू यादव पर चप्पल फेंकने वाले आरोपियों का स्वागत, अखिलेश बोले- 'BJP में अपराधियों की...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget