एक्सप्लोरर

बिहार: कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25 हजार के करीब, अबतक 177 की मौत

बिहार में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. बीते 24 घंटे में एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. जिसके कारण संक्रमितों का आंकड़ा 25 हजार के पास पहुंच गया है. यहां अबतक कोरोना के कारण 177 की मौत हुई है.

पटनाः बिहार में शनिवार को कोविड-19 के 1,667 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 25,000 के करीब, जबकि चार और मौतों के साथ मृतकों की संख्या 177 तक पहुंच गई. इस माह के शुरुआती 18 दिनों में संक्रमण के मामले 2.5 गुना बढ़ गए. बिहार में मरीजों के ठीक होने की दर भी एक जुलाई के 77.52 प्रतिशत से घटकर 63.17 प्रतिशत हो गई है.

24 घंटे में सामने आए एक हजार से ज्यादा मामले

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, राज्य में शनिवार को कोरोना वायरस के 1,667 मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 24,967 पहुंच गई है. बुलेटिन के मुताबिक, संक्रमण के कारण चार और मरीजों की मौत हो गई, जिनमें से दो मौतें गया में हुई हैं, जबकि एक-एक मौत जहानाबाद और किशनगंज में हुई है. अब तक पटना में सबसे अधिक 28 मौतें हुई हैं, जिसके बाद भागलपुर में 16, गया में 13, दरभंगा में 10, मुजफ्फरपुर में आठ और पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, समस्तीपुर और नालंदा में सात-सात मौतें हुई हैं.

24 हजार से ज्यादा हुई संक्रमितों की संख्या

बिहार में 1 जुलाई को 10,075 मामले थे, जो अब बढ़कर 24,967 हो गई है, यानी केवल 18 दिनों में संक्रमण के मामलों में 2.5 गुना की वृद्धि हुई है. यदि इसकी एक महीने पहले के आंकड़े से तुलना की जाए, तो मामलों में वृद्धि 3.5 गुना हुई है. 18 जून को 6,993 मामले थे. बिहार में संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के कारण 31 जुलाई तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है.

तीन सदस्यीय विशेषज्ञ टीम पहुंच रही 

इस बीच, दिल्ली से विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय टीम रविवार को राज्य की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार को यहां पहुंच रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम का नेतृत्व इसके संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कर रहे हैं. राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के निदेशक डॉ एस के सिंह और एम्स, नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ नीरज निश्छल केंद्रीय टीम के अन्य दो सदस्य हैं.

इसे भी देखेंः भारत ने पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को किया तलब, सीजफायर उल्लंघन पर लगाई कड़ी फटकार

बारिश के चलते चिनाब का जलस्तर बढ़ा, सलाल पावर स्टेशन ने जारी किया अलर्ट- नदी के पास न जाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget