एक्सप्लोरर

सनसनीखेज: पति को नपुंसक बताती थी पत्नी और अब सामने आई है ये घटना

25 साल का शख्स अपने ससुराल गया था जहां एक पोखर से उसका शव बरादम हुआ है. शख्स के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

रोहतास: बिहार के रोहतास से शुक्रवार को ससुराल में युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने का मामला सामने आया है. जिले के दिनारा थाना के इंदौर गांव में ससुराल गए एक युवक का शव पोखर से बरामद हुआ है. फिलहाल इस मामले में कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलू देवी, सास और ससुर विजय पाल को गिरफ्तार कर लिया है और जांच में जुटी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया है. बता दें कि 25 साल का मृतक जवाहर पाल जिले करगहर के पहाड़ी गांव का रहने वाला था.

इधर बेटे की मौत के बाद मृतक के घर वालों ने उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है.  मृतक के परिजन का कहना है कि जवाहर पाल की पत्नी अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाती थी. शादी के एक साल बाद ही दोनों में अनबन शुरू हो गई थी, जिसको लेकर कई बार पंचायत भी बुलाई गई. पिछले दिनों जवाहर अपनी पत्नी का विदाई कराने ससुराल गया हुआ था, लेकिन इसी बीच ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी.

मृतक के परिजन ने बताया, "लड़के की शादी दिनारा थाना के इंदौर गांव में हुई थी, तो वह वहीं गया हुआ था. दवा कराने के बहाने उसे ससुराल में 1 महीना रखा गया. 2 दिन पहले 6 बजे शाम लड़का घर से लापता हो गया. कल यह लोग हमारे घर आए और पूछा कि लड़का आपके घर आया है क्या? तब हमने बताया कि नहीं हमारे घर नहीं आया है. आज सुबह हमलोग दिनारा थाने में गए, जहां पता चला कि लड़के को मारकर गांव के तलाब में फेंक दिया गया है. तब पुलिसकर्मियों के साथ हमलोग मौके पर पहुंचे और शव लेकर आए, इस मामले में मृतक की पत्नी और उसकी मां को अभियुक्त बनाया गया है. उन्हीं लोगों का हाथ है."

मृतक के एक और परिजन ने बताया, "वो लड़के पर नपुंसक होने का आरोप लगाते थे, शादी के 2-4 महीने के बाद लोगों ने पंचायती की. पंचायत करके लड़के को ससुराल में रख लिया गया. इसी दौरान पत्नी ने उसका मर्डर करा दिया. गला दाबकर हत्या की गई है और शव को स्कूल के बगल पोखर में फेंक दिया गया है."

वहीं घटना के संबंध में पुलिस जवान बालेश्वर सिंह ने बताया कि युवक का शव पोखर से बरामद किया गया है, कैसे घटना हुई है, इसकी जानकारी अभी नहीं है. लेकिन लड़के के घरवालों का कहना है कि ससुराल वालों ने हत्या की है.

बिहार के गोपालगंज में सारण तटबंध टूटने से पांच सौ गांव में पहुंचा बाढ़ का पानी, स्थिति हुई भयावह 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
पुणे बवाल पर एक्शन, ABVP छात्र के साथ मारपीट के मामले में केस दर्ज
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
किसान नेताओं को थर्ड डिग्री मामले में एक्शन, थाना प्रभारी समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिमया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget