एक्सप्लोरर

Bihar: 'नफरत फैलाकर संविधान से खेल रही है सरकार', RJD विधायक बोले- बीजेपी और RSS...

Bihar Politics: राजद विधायक चंद्रशेखर ने बीजेपी-आरएसएस पर संविधान से छेड़छाड़ का आरोप लगाया. बोले- धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से नफरत फैलाकर सरकार असली मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है.

Bihar Politics: बिहार के राजद विधायक चंद्रशेखर ने संविधान की प्रस्तावना में 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवाद' शब्दों को लेकर चल रही बहस पर बीजेपी और आरएसएस को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में मौजूदा सरकार सत्ता में आई है, तब से उसे न देश के युवाओं की बेरोजगारी की चिंता है, न किसानों की बदहाली की. उनका ध्यान न देश की प्रगति पर है और न ही आम जनता की समस्याओं पर है.

नफरत फैला रही बीजेपी सरकार

चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करने वाली बीजेपी सरकार अब 2025 में नफरत फैलाने और समाज को बांटने की राजनीति कर रही है. उन्होंने कहा, 'रोजगार, गरीबी और विकास जैसे मूल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ये लोग अब संविधान पर हमला कर रहे हैं.'

'धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से बीजेपी को दिक्कत'

राजद विधायक ने तीखे शब्दों में पूछा कि धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद से लोगों को आखिर दिक्कत क्या है? उन्होंने कहा, 'जब हम सर्वधर्म समभाव की बात करते हैं, तो वही धर्मनिरपेक्षता है. समाजवाद संविधान का हिस्सा है, जो सामाजिक न्याय और समानता की नींव रखता है. क्या इन शब्दों से आपत्ति इसलिए है क्योंकि ये देश को जोड़ते हैं, तोड़ते नहीं?'

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोग नफरत की राजनीति के जरिए देश को कमजोर करना चाहते हैं. चंद्रशेखर ने कहा, 'यह लोग लोकतंत्र, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ हैं. ये लोग देश को बांटने और बेचने में लगे हुए हैं. सरकारी उपक्रमों का निजीकरण कर रहे हैं, सरकारी नौकरियों को खत्म किया जा रहा है. बेरोजगारी चरम पर है, लेकिन उस पर कोई बात नहीं हो रही'.

राजद विधायक ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी संविधान में किसी भी प्रकार के बदलाव के सख्त खिलाफ है. वह इसके मूल सिद्धांतों– धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का मार्च शुरू होने से पहले फेल? अभी तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
LIVE: RJD का मार्च शुरू होने से पहले फेल? अभी तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget