एक्सप्लोरर

सिवान में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में मारी गोली, हत्या की प्लानिंग ऐसे हुई नाकाम

Encounter In Siwan: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में व्यवसायी की हत्या की साजिश में फंसे सुनील सिंह के पैर में गोली लगी. कई मामलों में आरोपी वांछित था.

Encounter In Siwan: सिवान के लक्ष्मीपुर मोहल्ले में रविवार सुबह पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश सुनील कुमार सिंह के पैर में गोली लग गई. घायल हालत में उसे पुलिस ने सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कि यह बदमाश शहर के एक व्यवसायी की हत्या की साजिश रच रहा था.

सिवान शहर के एमएम कॉलोनी के निवासी व्यवसायी अशरफ अली ने नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी हत्या की साजिश रची जा रही है. शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान कुख्यात बदमाश सुनील कुमार सिंह का नाम सामने आया, जो पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रह चुका है.

पुलिस ने शनिवार रात सुनील सिंह को गिरफ्तार कर लिया था. पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हत्या के लिए इस्तेमाल होने वाला हथियार उसने लक्ष्मीपुर इलाके में छिपा रखा है. रविवार सुबह पुलिस उसे मौके पर लेकर गई. इसी दौरान सुनील ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी.

जवाबी कार्रवाई में लगी गोली, घायल हालत में गिरफ्तार

सुनील की फायरिंग के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में जा लगी. गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू में लिया और इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब खतरे से बाहर है.

पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे

नगर थाना अध्यक्ष राजू कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह कार्रवाई व्यवसायी की शिकायत के आधार पर की गई थी. सुनील सिंह की निशानदेही पर पुलिस जब उसे हथियार बरामद कराने ले गई, तभी उसने पुलिस पर हमला किया. जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी. पुलिस के मुताबिक सुनील सिंह पर पहले से भी कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं.

पुलिस अब सुनील सिंह से पूछताछ के आधार पर उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे. घटनास्थल से सुराग जुटाए जा रहे हैं और इलाके में चौकसी बढ़ा दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
कोरबा: पूर्व PM वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर विवाद, जांच की मांग
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?
सुधीर शर्मा के खिलाफ FIR, सीएम के मीडिया सलाहकार क्या बोले?

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget