एक्सप्लोरर

क्या बिहार में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना रही है कांग्रेस?

गुरुवार को बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. हालांकि, सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में पार्टी के नेताओं में आरजेडी को लेकर नाराजगी दिखी.

पटना: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के महगठबंधन में जहां हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) समन्वय समिति नहीं बनने से नाराज है, वहीं कांग्रेस भी अब अपनी अलग (एकला चलो) रणनीति बनाने में जुट गई है. कांग्रेस के नेता हालांकि खुलकर इसे स्वीकार तो नहीं करते हैं, लेकिन यहां के नेताओं की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हुई वर्चुअल बैठक के बाद बिहार में कांग्रेस सक्रिय हो गई है. वह अब अपने दम पर चुनाव की रणनीति बनाने की ओर बढ़ने लगी है.

हालांकि, बिहार कांग्रेस के प्रभारी और सांसद शक्ति सिंह गोहिल ने गुरुवार को यहां कहा कि विपक्षी दलों के महागठबंधन में कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने कहा कि यहां न चेहरे को लेकर कोई मतभेद है और न ही सीटों को लेकर कोई मनमुटाव है. कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में गोहिल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महागठबंधन में किसी मुद्दे को लेकर कोई मतभेद नहीं है. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि चुनाव से पहले सही समय आने पर मीडिया को सबकुछ बता दिया जाएगा.

बुधवार की रात गोहिल, अभियान समिति के चेयरमैन और राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुलाकात की थी.

कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि पार्टी को उम्मीद थी कि जुलाई के पहले पखवारे में महागठबंधन की संयुक्त बैठक में चुनावी मुद्दों पर चर्चा होगी. हालांकि, अब तक प्रमुख सहयोगी दल आरजेडी की ओर से न तो कांग्रेस को बैठक के संबंध में कोई इशारा किया गया है न ही निकट भविष्य में बैठक की कोई आधिकारिक जानकारी दी गई है. आरजेडी के इस रवैये से अधिकांश कांग्रेसी नाखुश हैं.

कांग्रेस के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि लोकसभा चुनाव में भी सीट बंटवारे में हुई देरी को लेकर जो स्थिति उत्पन्न हुई थी, अब कांग्रेस इस चुनाव में फिर से वैसी स्थिति नहीं चाहती है. कांग्रेस सहयोगियों के साथ बैठककर सभी मुद्दों पर सहमति बना लेना चाहती है.

सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में भी कांग्रेस के नेताओं में आरजेडी को लेकर नाराजगी दिखी है. कांग्रेस के ज्यादातर सदस्यों ने चुनाव के वक्त आरजेडी की ओर से सीट बंटवारे में धोखा देने का आरोप लगाया है. इधर, कांग्रेस के नेता हालांकि सीधे ऐसी किसी बात को स्वीकार करने से परहेज कर रहे हैं.

चुनाव अभियान समिति के चेयरमैन अखिलेश सिंह कहते हैं कि सभी पार्टियां अपनी रणनीति बना रही है, कांग्रेस भी चुनावी रणनीति में बनाने में जुटी है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि रणनीति बताने के लिए नहीं बनाई जा रही है, यह अंदरूनी बातें हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन एकजुट है और एक पखवाड़े में सब कुछ तय कर लिया जाएगा, इसमें कहीं कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए.

इधर, चुनाव अभियान समिति के सदस्य और बिहार प्रदेश युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार कहते हैं, "कांग्रेस बिहार में सत्ताधारी पार्टी को हटाने के लिए संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने के पक्ष में है. कांग्रेस में लोकतंत्र है और सभी लोग अपनी बातें रख रहे हैं. पूर्व अध्यक्ष राहल गांधी के साथ हुई बैठक में भी सभी लोगों ने अपनी बात रखी है." उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के युवा आलाकमान के निर्देश के बाद वे तैयारी प्रारंभ कर चुके हैं.

मौसम विभाग का अलर्ट, बिहार सहित इन राज्यों में अगले पांच दिन हो सकती भारी बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा
अखिलेश ने जेल से बचने के लिए नथवानी को बनाया सांसद? BJP के सहयोगी का दावा
कासगंज में BJP की पकड़ मजबूत, पटियाली में सपा का दबदबा, अमांपुर में कांटे की लड़ाई के संकेत
कासगंज में BJP की पकड़ मजबूत, पटियाली में सपा का दबदबा, अमांपुर में कांटे की लड़ाई के संकेत
बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
बिहार के ‘डस्टबिन घोटाले’ पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगा जवाब
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
CJP का 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले बड़ा कदम, पुलिस से मिल सौरव दास बोले- 'जब तक...'
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
बिहार में टूट जाएगा NDA गठबंधन? उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी ने बढ़ाई टेंशन!
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
CEC नियुक्ति कानून पर फैसला लेगा सुप्रीम कोर्ट? CJI बोले- 'विचार करेंगे'
आइकॉनिक 'राम' से बने 'राजा दशरथ', रणबीर कपूर की 'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का फर्स्ट लुक
'रामायण' से रिवील हुआ अरुण गोविल का लुक, 'राजा दशरथ' के किरदार में लगे गजब
IND vs WI: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने बताए पहले टी20 में हार के कारण
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, दिनेश यादव मर्डर केस में है नाम
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
इंसानी मल है बड़े काम का, खेत में बन सकता है फसल के लिए वरदान, ऐसे लें काम
Embed widget