एक्सप्लोरर

बंगाल में मुस्लिम वोटर्स को जोड़ने की कोशिश, विजयवर्गीय ने कहा- BJP के मंच पर 'सिराज और जय श्री राम' साथ होते हैं

बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में करीब 30 फीसदी मुस्लिम आबादी है. बीजेपी अक्सर बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस पर अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टीकरण का आरोप लगाती रही है.

मेचेडा: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों से पहले वरिष्ठ बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय मुस्लिम मतदाताओं से कड़ी जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को कहा कि पार्टी की विशेषता यही है कि इसके मंच पर 'सिराज और जय श्री राम' साथ में होते हैं. 'सिराज' आमतौर पर मुस्लिम परिवारों में लड़कों का नाम होता है जिसका अर्थ रोशनी या दीपक होता है.

विजयवर्गीय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच यही अंतर है कि प्रधानमंत्री जहां सभी को साथ लेकर चलते हैं, वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री वर्ग विशेष की वकालत करती हैं.

"सबका विकास और सबका विश्वास, यही भाजपा का मंत्र है" बंगाल में अगले साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं. राज्य में करीब 30 फीसदी मुस्लिम आबादी है. बीजेपी अक्सर बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस पर अल्पसंख्यक समुदाय के तुष्टीकरण का आरोप लगाती रही है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के पार्टी प्रभारी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले में यहां पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, "मोदीजी कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास, यही भाजपा का मंत्र है."

रैली में बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए. बीजेपी नेता ने दावा किया कि मोदी गरीबों के कल्याण की सोचते हैं, वहीं बनर्जी उनका शोषण करती हैं. विजयवर्गीय ने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने महामारी की कठिनाइयों से निपटने के लिए हर नागरिक को हर महीने पांच किलोग्राम सब्जी भिजवाई, लेकिन राज्य में सिंडीकेटों ने इसे बाजार में बेच डाला. उन्होंने आरोप लगाया, "मोदीजी ने कोविड-19 से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए 2,000 करोड़ रुपये भेजे, लेकिन ममता बनर्जी सरकार ने धन का दुरुपयोग किया."

बीजेपी नेता ने इस आरोप को भी दोहराया कि केंद्र द्वारा तूफान अम्फान राहत के लिए दिए गए 1,000 करोड़ रुपये के कोष को राज्य के सिंडीकेटों ने लूट लिया. विजयवर्गीय ने यह दावा भी किया कि बीजेपी सरकार ही महिलाओं के सम्मान की गारंटी दे सकती है. उन्होंने पश्चिम बंगाल की जनता से आग्रह किया कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए वोट दें.

ये भी पढ़ें- RJD सुप्रीमो लालू यादव के वायरल ऑडियो की होगी जांच, जेल महानिरीक्षक ने जारी किया आदेश बिहार: बक्सर में खेत में काम कर रहे तीन किसानों को अपराधियों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: 'भगवान राम ने अखिलेश यादव को सूचना दी', सपा विधायक जय किशन साहू का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
धामी सरकार ने खोला खजाना! सड़क, कुंभ-2027 और विकास योजनाओं के लिए 495 करोड़ मंजूर
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Kushal Tandon के मजाक पर Gauahar Khan ने दिया जवाब
Shilpa Shinde की एंट्री से Lock Upp 2 में मचा बवाल
क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK protest: PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग,8 जुलाई का दिया अल्टीमेटम
PoK में 29वें दिन भी उबाल! पाक सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, 8 जुलाई का अल्टीमेटम
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'पार्टी ने…'
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
ओमान ने यूपी के इस क्रिकेटर को सौंपी कप्तानी, खेल चुका है एशिया कप; 5 साल पहले छोड़ा था भारत
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
कौन हैं 'तारक मेहता' फेम एक्टर शैलेश लोढ़ा की लाडली स्वरा? लाइमलाइट से दूर रह कर करती हैं ये काम
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
Embed widget