एक्सप्लोरर

असम BJP के विधायक शिलादित्य देव छोड़ेंगे पार्टी, नेताओं पर लगाया गुटबाजी का आरोप

बीजेपी विधायक ने पार्टी में गुटबंदी का आरोप लगाया और कहा कि अब बीजेपी उनके जैसे लोगों का कोई महत्व नहीं रह गया है. उन्होंने साथ ही कहा कि वो किसी और पार्टी में शामिल नहीं होंगे.

गुवाहाटीः असम बीजेपी के विधायक शिलादित्य देव ने रविवार को उपेक्षा और नेताओं पर गुटबाजी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह पार्टी छोड़ देंगे लेकिन स्पष्ट किया कि वह किसी और दल में नहीं जायेंगे. उन्होंने होजाई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वह अगले साल विधानसभा चुनाव तक बतौर विधायक अपना कार्यकाल पूरा करेंगे. वह विभिन्न मुद्दों पर आपत्तिजनक बयान देकर बराबर सुर्खियों में रहे हैं. पार्टी में हम जैसे लोगों का महत्व नहींः देव उन्होंने कहा, ‘‘मैं 30 सालों से बीजेपी में हूं. लेकिन आजकल हम जैसे लोगों का कोई महत्व नहीं है. कोई नहीं कह सकता कि मुझे मंत्री बनाये जाने के लिए मैंने कभी लामबंदी की. मैंने 17 सालों तक दिल्ली में काम किया और मंत्रालय में भी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन आज स्थिति पैदा की जा रही है कि हमें (राजनीतिक रूप से) समाप्त कर दिया जाए. ऐसे में बेहतर है कि मैं अपनी प्रतिष्ठा के साथ चला जाऊं. अपने शुभेच्छुओं के साथ विचार-विमर्श के बाद मैं 14 जुलाई से बीजेपी से सेवानिवृत्त हो जाऊंगा लेकिन मैं इस्तीफा नहीं दूंगा.’’ शिलादित्य ने साफ किया कि वो इसलिए रिटायर हो रहे हैं, क्योंकि वो कांग्रेस, यूडीएफ या किसी अन्य पार्टी में नहीं जाना चाहते. उन्होंने साफ किया कि वो अपना विधायक के तौर पर कार्यकाल पूरा करेंगे. प्रदेश अध्यक्ष पर अनदेखी का आरोप उन्होंने साथ ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर भी आरोप लगाया कि वो उनकी अनदेखी कर रहे हैं. शिलादित्य ने कहा, "उन्होंने मुझे कहा था कि वो कुछ देर में मुझसे फोन पर बात करेंगे, लेकिन उनकी कॉल नहीं आई." शिलादित्य ने साथ ही कहा कि इसके बाद उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को मैसेज किया कि वो 14 जुलाई को पार्टी से रिटायर हो रहे हैं, लेकिन इसका भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला. ये भी पढ़ें बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का RJD पर आरोप, कहा- विधानसभा चुनाव टालने के बहाने तलाश रही पार्टी J&K: आर्टिकल 370 पर बोले BJP महासचिव राम माधव- पार्टियां मनाती रहें मातम, लेकिन फैसला नहीं पलटेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
सोनभद्र: बीजेपी MLA का व्हाट्सएप नंबर हैक, की पैसे की मांग, FIR दर्ज
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', IIT के साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
'माता-पिता को घसीटा जाना शर्मनाक', साहिल वाकोडे मामले पर भड़के शरद गुट के नेता
UP Weather Updates: यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget