एक्सप्लोरर

Amarnath Yatra 2023: एमपी से अमरनाथ यात्रा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, किस स्टेशन पर होगा हाल्ट? जानें ट्रेनों की पूरी डिटेल

MP News: मध्य प्रदेश से अमरनाथ की यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. इंडियन रेलवे ने जबलपुर और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

Baba Amarnath Yatra: बाबा अमरनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन रेलवे ने जबलपुर और आसपास के श्रद्धालुओं के लिए बाबा अमरनाथ स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. जबलपुर- उधमपुर- जबलपुर के मध्य यह स्पेशल ट्रेन 4-4 ट्रिप के लिए चलाई जा रही है. यह ट्रेन जबलपुर से प्रस्थान कर सिहोरा रोड, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर एवं मालखेड़ी से होते हुए गंतव्य को जाएगी. 

जानें यात्रा से जुड़ी ट्रेनों की पूरी डिटेल

पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के सीपीआरओ राहुल श्रीवास्तव के मुताबिक रेल प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के लिए अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के उद्देश्य से जबलपुर-उधमपुर-जबलपुर के मध्य अमरनाथ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 11 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी एवं 02 एसएलआर सहित कुल 24 कोच रहेंगे. 

जानकारी के लिए बता दें कि गाड़ी संख्या 01449 जबलपुर- उधमपुर स्पेशल ट्रेन 10 जुलाई 2023 से 31 जुलाई 2023 तक प्रत्येक सोमवार को जबलपुर स्टेशन से 16:45 बजे प्रस्थान कर, सिहोरा रोड 17:13 बजे, कटनी मुड़वारा 18:10 बजे, दमोह 19:45 बजे, सागर 20:50 बजे, मालखेड़ी 22:28 बजे और मंगलवार को रात्रि 19:00 बजे उधमपुर स्टेशन पहुँचेगी. 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01450 उधमपुर-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 11 जुलाई 2023 से 01 अगस्त 2023 तक प्रत्येक मंगलवार को उधमपुर स्टेशन से रात्रि 23:55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन मालखेड़ी रात्रि 23:30 बजे, सागर 00:30 बजे, दमोह 01:30 बजे, कटनी मुड़वारा 03:10 बजे, सिहोरा रोड 04:05 बजे और गुरुवार को भोर में 04:45 बजे जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी. 

गाड़ी के हाल्ट 

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में सिहोरा रोड, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, मालखेड़ी, वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा, नई दिल्ली, पानीपत, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट एवं जम्मू तवी स्टेशनों पर रुकेगी. इस स्पेशल ट्रेन के लिए रिज़र्वेशन विंडो खुल गया है. रेलवे की सलाह है कि यात्री अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से भी गाड़ी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

बता दें कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के दौरान मार्गों की निगरानी के लिए पहली बार एक हाई-टेक कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया है. अमरनाथ यात्रा इस साल 1 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त को खत्म होगी.

इसे भी पढ़ें: PM Modi MP Visit: क्या शिवराज सरकार जल्द देगी तोहफा? पेट्रोल की कीमतों पर पीएम मोदी के भाषण से लोगों में खुशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
योगी सरकार महिलाओं को देगी 50 हजार? अब अखिलेश बोले- धर्म से डरने वाली महिलाएं...
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
आबकारी नीति मामला: CBI की रिवीजन याचिका पर केजरीवाल-सिसोदिया ने उठाए सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना में 15 बसें रवाना, केजरीवाल-CM मान ने दिखाई हरी झंडी
पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना में 15 बसें रवाना, केजरीवाल-CM मान ने दिखाई हरी झंडी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
51 साल से वर्ल्ड कप ना जीतने का दुख, ABP से बोले वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी अशोक ध्यानचंद
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget