एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी का दावा- उत्तर प्रदेश पुलिस ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह को हिरासत में रखा

आम आदमी पार्टी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को हिरासत में रखा.

नई दिल्ली, एजेंसी। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह जब रविवार को लखीमपुर खीरी जिले के दौरे से लौट रहे थे, तब उत्तर प्रदेश पुलिस ने उन्हें कुछ घंटों के लिए हिरासत में ले लिया. पार्टी ने कहा कि सिंह, पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा के परिजनों से मिलने गए थे. जमीन के एक विवाद के सिलसिले में कुछ लोगों से हुई तकरार के बाद रविवार को मिश्रा की मौत हो गई थी.

आप के मुख्य प्रवक्ता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सिंह को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अटरिया सीतापुर में एक अतिथि गृह में कुछ घंटे हिरासत में रखा. भारद्वाज ने कहा कि राज्य सभा सदस्य सिंह को हिरासत में लेने का पुलिस के पास कोई कारण नहीं था.

संजय सिंह के सवाल बने वजह! भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, 'उत्तर प्रदेश में लोग इतने भयभीत हैं कि कोई भाजपा नीत सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं करता. ठाकुर समुदाय से आने वाले एकमात्र नेता संजय सिंह हैं जो योगी सरकार से सवाल पूछ रहे हैं.' उन्होंने कहा, 'योगी सरकार ने संजय सिंह को डराने के लिए उनके विरुद्ध 13 प्राथमिकी दर्ज की है और कल उन्होंने उन्हें हिरासत में रखा.'

डराने की नीति ! उन्होंने कहा, 'यह केवल उन्हें डराने और उनकी आवाज को दबाने के लिए किया जा रहा है क्योंकि वह दलितों और ब्राह्मणों के अधिकारों की बात कर रहे हैं. आम आदमी पार्टी का रुख एकदम स्पष्ट है और पार्टी की ओर से मैं अजय मोहन बिष्ट (योगी आदित्यनाथ) को बताना चाहता हूं कि कि आम आदमी पार्टी को डराया नहीं जा सकता.' जमीन विवाद को लेकर हुई झड़प के दौरान 75 वर्षीय मिश्रा की मौत हो गई थी. पुलिस के मुताबिक उनके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे.

ये भी पढ़ेंः

पीलीभीतः सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी के आरोप, टेंडर निरस्त

ग्रेटर नोएडाः बेखौफ बदमाशों का आतंक, पॉश सोसायटी में दो लोगों की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने से इनकार पर डॉक्टर को पीटा, सरकारी संपत्ति भी तोड़ी
यूपी में कॉकरोच जनता पार्टी का सदस्य बनने से इनकार पर डॉक्टर को पीटा, सरकारी संपत्ति भी तोड़ी
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
रसोई गैस सिलेंडर पर 29 रुपये की बढ़ोतरी, अखिलेश यादव बोले- 'रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ...'
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
मथुरा: बांके बिहारी मंदिर में दर्शन से पहले श्रद्धालु की मौत, गेट नंबर-3 पर बिगड़ी थी तबीयत
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक
हरिद्वार से राजस्थान जा रही बस में लगी आग, बाल-बाल बचे 29 यात्री; सामान जलकर हुआ खाक

वीडियोज

LPG Price Hike: रसोई पर महंगाई की मार! जानिए देश भर में कितनी बढ़ीं सिलेंडर की कीमतें | Breaking
Khan Sir Controversy: हमला, गिरफ्तारी और अब कोचिंग सील...बुरे फंसे खान सर! | Patna Coaching Firing
LPG Price Hike: घरेलू गैस सिलेंडर में ₹29 की बढ़ोतरी, यहां देखें अपने शहर के नए रेट | Breaking
Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
क्या ममता बनर्जी ने यूसुफ पठान से बहरामपुर सीट छोड़ने को कहा? पूर्व क्रिकेटर ने खुद सामने आकर बताई सच्चाई
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
श्रेयस अय्यर के कप्तान बनने पर भारतीय दिग्गज ने उठाए सवाल, सूर्यकुमार को ड्राप करने पर भी भड़के
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
अमेरिका के टोलेडो में फेस्टिवल के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, कम से कम 8 लोगों को लगी गोली
Amrita Rao Birthday: 'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
'कृष' से लेकर 'बचना ऐ हसीनों' तक, अमृता राव ने ठुकराई ये बड़ी फिल्में, सलमान खान को भी कर चुकी हैं मना
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
अन्नामलाई ने लॉन्च किया नया संगठन तो थलापति विजय की पार्टी की आया रिएक्शन, कहा- 'BJP की पुरानी फिल्म...'
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
Madrasa Board: क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
क्या‌ मदरसा चलाने के लिए भी लेना‌ होता है लाइसेंस, जानें कहां से मिलती है इसकी परमिशन?
Embed widget