एक्सप्लोरर

18वें ओवर की 'आखिरी गेंद' पर हुई बड़ी गलती से हार गई टीम इंडिया

कहते हैं कि अगर किस्मत आपके साथ हो तो फिर दुनिया की कोई भी ताकत आपसे रास्ते की बाधा नहीं बन सकती. बीती रात मैच के हीरो रहे डेविड मिलर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

नई दिल्ली/जोहानिसबर्ग: कहते हैं कि अगर किस्मत आपके साथ हो तो फिर दुनिया की कोई भी ताकत आपसे रास्ते की बाधा नहीं बन सकती. बीती रात मैच के हीरो रहे डेविड मिलर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब युजवेन्द्र चहल की नो बॉल पर क्लीन बोल्ड होने के बाद उन्होंने मैच का नक्शा ही बदल दिया. दक्षिण अफ्रीका के साथ बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. टीम इंडिया की इस हार का सबसे बड़ा मुजरीम कोई और नहीं बल्कि युजवेन्द्र चहल को माना जा रहा है. जिन्होंने पिछले तीनों वनडे मैचों में बेमिसाल गेंदबाज़ी करते हुए विरोधी टीम को पस्त करके रख दिया था. आखिर कैसे बने चहल हार के मुजरिम? भारत ने पहले बल्लेबाज़ी कर मेजबान टीम को 290 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में बारिश के खलल तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 1 विकेट गंवाकर 43 रन बनाए लिए. बारिश रूकने के बाद मेजबान टीम को 28 ओवरों में 202 रनों के लक्ष्य मिला. भारतीय टीम ने गेदंबाज़ी में अच्छी शुरूआत की, कुलदीप यादव ने डूमिनी-आमला के विकेट चटकाए, जबकि पांड्या ने एबी डीविलियर्स को चलता कर टीम इंडिया को जीत की खुशबू दिला दी थी. लेकिन तभी आया पारी का 18वां ओवर जिसे युजवेन्द्र चहल ने फेंका, इस ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाज़ कर रहे थे अनुभवी डेविड मिलर. ये बेहतरीन स्विंग करती हुई बाएं हाथ के इस बल्लेबाज़ के पास से निकलते हुए सीधे विकेटों में घुस गई और उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया. लेकिन वही हुआ जिसका डर था, चहल ने यहां पर नो बॉल कर दी और 8 गेंदों पर 7 रन बनाकर खेल रहे मिलर को नॉट-आउट करार दे दिया गया. 18 वें ओवर से बदल गया मैच: जिस वक्त मिलर नो बॉल पर बोल्ड हुए तब दक्षिण अफ्रीकी टीम का स्कोर 106 रन था और मैच भारत की मुट्ठी में. मेजबान टीम को यहां से जीत के लिए 61 गेंदों में 96 रनों की दरकार थी. नो बॉल पर मिलर का विकेट चूकने के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें यहां खत्म नहीं हुईं. बड़ा जीवनदान मिलने के बाद प्रोटियाज़ के लिए इस मुकाबले में जीत के सबसे बड़े हीरो रहे डेविड मिलर और दूसरा वनडे खेल रहे हैनरिक क्लासेन. इन दोनों बल्लेबाज़ों ने 102/4 विकेट गिरने के बाद 41 गेंदों में 72 रनों की अहम साझेदारी कर जीत की नींव तैयार कर दी. इस बड़े जीवनदान का फायदा उठाते हुए मिलर ने 28 गेंदों में 39 रनों की मैच विनिंग पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में अहम निभाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
दूसरे टेस्ट से बाहर होंगे कुलदीप यादव! इस 33 साल के खिलाड़ी को मिलेगा मौका
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
अचानक दिलीप ट्रॉफी के वेन्यू में बड़ा बदलाव, BCCI ने दिया अपडेट
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget