एक्सप्लोरर

गांगुली के साथ युवराज ने भी उतारी थी जर्सी, लेकिन इसलिए नहीं गया ध्यान

युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की शानदार पारियों की मदद से भारत ने 2002 की नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया था. फाइनल जीतने के बाद गांगुली ने जर्सी लहराई थी.

भारतीय क्रिकेट के सबसे शानदार लम्हों में से एक है नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल. साल 2002 में इंग्लैंड के ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए नेटवेस्ट त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में टीम इंडिया ने मुश्किल चुनौती से पार पाते हुए खिताब जीता था. उस जीत के बाद लॉर्ड्स बालकनी में कप्तान सौरव गांगुली का जर्सी लहराने वाला दृश्य भारतीय क्रिकेट के यादगार लम्हों में दर्ज हो गया. हालांकि अब युवराज सिंह ने बताया है कि उन्होंने भी उस दौरान जर्सी उतारी थी.

नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल के हीरो रहे युवराज सिंह खुलासा किया है कि जब सौरव गांगुली ने लॉर्ड्स बालकनी में अपनी जर्सी उतारकर उसे लहराया था, तो उन्होंने भी अपनी जर्सी उतारी थी लेकिन किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी.

फाइनल के आखिरी ओवर में जब जहीर खान ने एंड्रू फ्लिंटॉफ की गेंद पर 2 रन लेकर भारत को जीत दिलाई तो गांगुली ने अपनी जर्सी लहरा दी. स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए युवराज ने उस पल को याद किया और कहा, “मैच जीतने के बाद मैंने भी अपनी जर्सी उतारी थी लेकिन इंग्लैंड में इतनी ठंड थी कि मैंने अंदर एक और सफेद टी-शर्ट पहनी हुई थी, जिस कारण किसी का ध्यान मुझ पर नहीं गया.”

लड़खड़ाती टीम को संभाला था युवराज-कैफ ने

13 जुलाई 2002 को हुए इस फाइनल में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्कस ट्रेस्कोथिक और कप्तान नासिर हुसैन के शानदार शतक की मदद से 325 का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था. उस वक्त तक इतना बड़ा स्कोर किसी टीम ने चेज नहीं किया था.

भारतीय टीम को सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग ने शानदार शुरुआत दिलाई थी, लेकिन फिर जल्दी जल्दी भारतीय टीम ने जल्दी-जल्दी अपने 5 विकेट गंवा दिए. इसके बाद क्रीज पर युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ की युवा जोड़ी ने शानदार साझेदारी की. दोनों ने छठे विकेट के लिए 121 रन जोड़े और भारत की मैच में वापसी कराई. युवराज के आउट होने के बाद कैफ ने आखिर तक डटे रहकर टीम को जीत दिलाई थी.

फाइनल के बारे में बोलते हुए युवराज ने कहा कि टीम की शुरुआत तो अच्छी रही थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने के बाद और सचिन के आउट होने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी जोरदार जश्न मना रहे थे और भारतीय फैंस स्टेडियम से जाने लगे थे. युवराज ने कहा कि उन्होंने कैफ के साथ मिलकर तय किया कि डटकर खेलेंगे. फाइनल में 69 रन बनाने वाले युवराज ने अपनी और कैफ की 87 रन की पारियों को करियर की सबसे शानदार पारी बताया.

इंजमाम उल हक ने कहा- फिक्सिंग के आरोपी रह चुके सलीम मलिक को मिले दूसरा मौका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
अर्शदीप सिंह ने चुने टॉप-5 गेंदबाज, भुवनेश्वर टॉप पर, बुमराह को नहीं किया शामिल
कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
कौन है आकीब नबी, जो बुमराह की जगह टीम इंडिया में खेलेंगे!
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम
WI Vs Pak: ग्रीव्स-किंग की दमदार पारी, शुरुआती झटकों से उभरी कैरेबियाई टीम
धोनी नहीं इस भारतीय क्रिकेटर को मोइन अली ने बताया सबसे तेज समझ वाला
धोनी नहीं इस भारतीय क्रिकेटर को मोइन अली ने बताया सबसे तेज समझ वाला

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
Live: दतिया में वोटो की गिनती जारी, BJP ने बनाई बढ़त, कितना पीछे हैं कांग्रेस के घनश्याम सिंह?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget