एक्सप्लोरर

IND vs NZ, SemiFinal 1: बारिश की वजह से मैच सस्पेंड, कल जहां खेल रुका वहीं से आज फिर होगा मुकाबला

India (IND) vs New Zealand (NZ) Semi Final: मैनचेस्टर में हो रहे आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने खल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मुकाबले में भारत के गेंदबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की और बल्लेबाजों पर नकेल कस कर रखी.

मैनचेस्टर: भारत और न्यू जीलैंड के बीच विश्व कप का पहला सेमीफाइनल बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया है, अब मैच आज रिजर्व डे को पूरा किया जाएगा. बारिश के कारण मैच कीवी टीम की पारी के 46.1 ओवर बाद रुका, फिर शुरू नहीं हो सका. न्यूजीलैंड ने मैच रुकने तक पांच विकेट पर 211 रन बना लिए थे. आज इसी के आगे से मैच शुरू होगा. हालांकि मैनचेस्टर में आज भी बारिश का अनुमान है. अगर मैच नहीं हुआ तो भारत फाइनल में पहुंच जाएगा क्योंकि उसके अंक न्यूजीलैंड से ज्यादा थे.

सेमीफाइनल में कल भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. न्यूजीलैंड को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. न्यूजीलैंड के सबसे इन फॉर्म बल्लेबाज कप्तान केन विलियमसन भी बड़ी पारी नहीं खेल सके. पहले 10 ओवर में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 27 रन बनाए. 11 से 20 ओवर में न्यूजीलैंड ने एक विकंट गंवाकर 46 रन बनाए. 21 से 30 ओवर के बीच न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 40 रन बनाए. 31 से 40 ओवर के बीच में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट गंवाकर 42 रन बनाए.

दरअसल न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मैदान पर बादल थे और पिच में नमी. इसका पूरा फायदा जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी ने उठाया. शुरुआत में तो बुमराह और भुवी ने सटीक गेंदबाजी कर न्यूजीलैंड को मैच से आधा बाहर ही कर दिया था. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने कुल 153 गेंद डॉट खेली. मतलब 25.3 ओवर में उन्होंने एक भी रन नहीं बनाया. खेल रोके जाने तक न्यूजीलैंड की पूरी पारी में 14 चौके और 1 छक्का लगा.

ये आंकड़े बताने के लिए काफी हैं कि कीवी बल्लेबाजों को भारतीय गेंदबाजों ने कितना परेशान किया. तेज गेंदबाजों की बात करें तो खेल रोके जाने तक बुमराह ने 8 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर एक विकेट लिया. जबकि भुवी ने 8.1 ओवर में 39 रन देकर 1 विकेट लिया. हार्दिक पांड्या ने 10 ओवर में एक विकेट के लिए 55 रन दिए.

भारतीय स्पिनर्स में जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की जबकि चहल थोड़े महंगे साबित हुए लेकिन विकेट दोनों को मिला. जडेजा ने 10 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिया जबकि चहल को एक विकेट के लिए 63 रन खर्च करने पड़े.

भारतीय गेंदबाजों ने सेमीफाइनल में जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उससे उन्होंने भारत को आधा तो फाइनल में पहुंचा ही दिया है. अब टीम इंडिया को फाइनल में पहुंचाने की जिम्मेदारी बल्लेबाजों पर होगी और जिस तरह भारतीय बल्लेबाजी इस वर्ल्ड कप में दिखी है, उससे भारत का फाइनल में पहुंचना तय ही लग रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20I Live Score: ईशान किशन की आतिशी पारी का अंत, भारत का दूसरा विकेट गिरा; संजू-अय्यर क्रीज पर
LIVE: ईशान किशन की आतिशी पारी का अंत, भारत का दूसरा विकेट गिरा; संजू-अय्यर क्रीज पर
IND vs WI 5th T20: 9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
9-9 ओवर का होगा भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, बदल गए सारे नियम
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन
IPL 2027 की मिनी ऑक्शन की तारीख का एलान, इस दिन गोवा में होगा आयोजन

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget