एक्सप्लोरर

WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा को दिए खास टिप्स

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी 18 जून से आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. टीम इंडिया इस वक्त इस महामुकाबले के लिए अभ्यास में जुटी हुई है.

WTC Final: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें पूरी तरह तैयार हैं. यह मुकाबला 18 जून से इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में खेला जाना है. भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने फाइनल मुकाबले के लिए रोहित शर्मा को कुछ खास टिप्स दिए हैं. उनका मानना है कि अगर हिटमैन उनकी सलाह मानेंगे, तो वह फाइनल मुकाबले में बढ़िया प्रदर्शन कर सकते हैं. 

शुरुआत में संभलकर खेलने की सलाह 
वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि फाइनल मुकाबले में रोहित शर्मा को ओपनिंग करते वक्त नई बॉल को संभलकर खेलना होगा. उन्हें बड़ा शॉट लगाने के लिए खराब गेंद का इंतजार करना होगा. सहवाग का मानना है कि इंग्लैंड की पिच पर शुरुआत में आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी के बजाय धीमी शुरुआत करनी चाहिए. सहवाग ने इसके लिए साल 2002 में इंग्लैंड दौरे पर 183 गेंदों पर खेली गई अपनी 106 रनों की पारी का उदाहरण दिया. 

रोहित की जमकर तारीफ की
वीरेंद्र सहवाग ने रोहित शर्मा की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में काफी क्रिकेट खेला है और उनका यह अनुभव टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में काम आएगा. सहवाग ने कहा कि 5 से 10 ओवर तक अगर आप संभलकर बल्लेबाजी करें और क्रीज पर सेट हो जाएं, तो फिर आप आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी कर सकते हैं.

कोहली को लेकर सहवाग ने यह कहा
सहवाग ने कहा कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को पिच पर थोड़ा धैर्य दिखाने की जरूरत होगी. उन्हें क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा वक्त बिताना होगा. अगर वे ऐसा करेंगे तो वह अच्छा स्कोर कर पाएंगे. इसके अलावा उन्होंने कोहली को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर शुरुआत में भारत इंग्लैंड के कुछ विकेट हासिल कर लेगा, तो मैच पर उसकी पकड़ मजबूत हो जाएगी.

मौसम रहेगा बड़ा फैक्टर 
सहवाग ने कहा कि इंग्लैंड में मौसम का मिजाज काफी हद तक मैच पर असर डालेगा. उन्होंने कहा कि अगर मौसम अच्छा रहा तो गेंद कम स्विंग करेगी, वहीं मौसम खराब होने पर गेंद ज्यादा स्विंग करेगी. अगर मैच के दौरान बादल छाए रहे तो बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा. अगर मौसम साफ रहा और धूप निकली तो बल्लेबाजों के लिए पिच पर खेलना आसान रहेगा. 

यह भी पढ़ेंः

IND Vs NZ: फाइनल के लिए तैयार हैं ट्रेंट बोल्ट, परेशानी को भी बयां किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास, इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
किस गेंदबाज से लगता है डर? वैभव सूर्यवंशी ने दिया ये जवाब
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget