एक्सप्लोरर

वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने चौंकाया, 25 की उम्र में लिया संन्यास

एश्ले बार्टी ने टेनिस से संन्यास का ऐलान किया है. वह महज 25 साल की हैं. वर्तमान में वह नंबर 1 महिला टेनिस खिलाड़ी हैं.

वर्ल्ड नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने महज 25 साल की उम्र में संन्यास ले लिया है. टेनिस के लिए रखे गए अपने लक्ष्य पूरे होने, विदेश टूर पर होने वाली थकान और घर और परिवार को ज्यादा से ज्यादा समय देने के उद्देश्य के साथ उन्होंने टेनिस को अलविदा कहा है. उनका यह फैसला पूरे टेनिस जगत को चौंकाने वाला है. हाल ही में उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था और वह वर्तमान में अपने खेल के शीर्ष पर थीं.

बार्टी ने अपने टेनिस करियर में कुल 15 टाइटल अपने नाम किये. इनमें तीन ग्रैंडस्लैम टाइटल भी शामिल हैं. उन्होंने साल 2019 में फ्रेंच ओपन, 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन का टाइटल जीता था. वह कुल 121 हफ्तों तक महिला टेनिस रैंकिंग में टॉप पर रही हैं. बार्टी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करते हुए टेनिस को अलविदा कहा. वीडियो में वह कहती हैं, 'एश बार्टी एक ऐसी इंसान है, जिसके कई सारे सपने हैं और इन सपनों में अपने परिवार और घर से दूर रहते हुए दुनियाभर की यात्रा करना जरूरी नहीं है. मैं हमेशा अपने घर-परिवार के साथ रहना चाहती हूं.'

बार्टी कहती हैं, 'मेरा टेनिस के प्रति प्यार कभी खत्म नहीं होगा. यह मेरी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा रहा है लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे अपनी जिंदगी के दूसरे हिस्से को एक इंसान की तरह एंजॉय करना चाहिए न कि एक एथलीट की तरह.' बार्टी इससे पहले भी टेनिस से रिटायरमेंट का ऐलान कर चुकी हैं. साल 2014 में जब वह महज 17 साल की थीं, तब उन्होंने ट्रेवलिंग के कारण ही टेनिस को अलविदा कह दिया था.

हालांकि 2016 में उन्होंने वापसी की और धीरे-धीरे वह टेनिस रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़ती गईं. इस पर बार्टी ने कहा, 'मैं जानती हूं मैंने पहले भी यह किया है पर उस वक्त कुछ और फीलिंग्स थीं.' बार्टी आगे कहती हैं, 'मैं टेनिस की बहुत आभारी हूं. इसने मुझे अपने सपने पूरे करने दिए लेकिन मैं जानती हूं कि यह सही समय है कि मैं आगे बढ़ूं और अपने बाकी के सपने पूरे करूं.'

 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ash Barty (@ashbarty)

यह भी पढ़ें..

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है सबसे बड़ी जीत, ये हैं टूर्नामेंट के 10 बड़े रिकॉर्ड

कोहली को पहले से पता था पूरा प्लान, बोले- 'जानता था कि फाफ ही बनेंगे RCB के कप्तान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
ECB ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, इन 7 खिलाड़ियों को पहली बार किया शामिल
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 में कैसा होगा पिच का बर्ताव? जानें राजीव गांधी स्टेडियम का टी20 रिकॉर्ड
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया
IPL में हो सकती है शाइ होप की वापसी, किस फ्रेंचाइजी के लिए परफेक्ट? पूर्व क्रिकेटर ने बताया

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget