एक्सप्लोरर

कोहली को पहले से पता था पूरा प्लान, बोले- 'जानता था कि फाफ ही बनेंगे RCB के कप्तान'

RCB ने फाफ डु प्लेसिस को IPL मेगा ऑक्शन में 7 करोड़ में खरीदा था. दो हफ्ते पहले ही उन्हें टीम की कमान भी सौंप दी गई है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली सोमवार रात को मुंबई पहुंचे. RCB ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टीम के साथ विराट के जुड़ने की पुष्टि की. हाल ही में RCB ने विराट का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह नए IPL सीजन के लिए माइंड सेट से लेकर टीम के नए कप्तान फाफ डु प्लेसिस तक के बारे में काफी सारी बातें करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में वह यह भी कहते नजर आ रहे हैं कि वह पहले से जानते थे कि इस सीजन में फाफ ही टीम के कप्तान होंगे.

वीडियो में कोहली IPL के नए सीजन के बारे में कहते हैं, 'IPL का 15वां सीजन है. यकीन नहीं होता है कि यह इतनी दूर तक आ गया है. मैं इस सीजन के लिए नई ऊर्जा से भरा हुआ हूं क्योंकि मेरे ऊपर से कई सारी जिम्मेदारियां हट चुकी हैं. मैं पूरी तरह से फोकस्ड हूं कि अब मुझे क्या करना है.'

टीम के नए कप्तान के बारे में कोहली कहते हैं, 'जैसे ही उन्हें RCB ने चुना था, मैंने उन्हें फौरन मैसेज किया था. फाफ के कप्तान बनने की आधिकारिक घोषणा बाद में हुई लेकिन मैं पहले से जानता था. नीलामी के पहले ही हमारा प्लान क्लियर था कि हम फाफ को टीम में शामिल करेंगे. हमें चेंजिंग रूम में नए कप्तान की जरूरत थी. फाफ टेस्ट कप्तान रह चुके हैं. वह अनुभवी हैं. वह पहले भी इस तरह की जिम्मेदारियां उठा चुके हैं. हम सभी उनकी कप्तानी में खेलने के लिए उत्साहित हैं. हम सब उनके साथ हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Royal Challengers Bangalore (@royalchallengersbangalore)

गौरतलब है कि RCB ने फाफ डु प्लेसिस को IPL मेगा ऑक्शन में 7 करोड़ में खरीदा था. दो हफ्ते पहले ही उन्हें टीम की कमान भी सौंप दी गई है. इससे पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल RCB की कप्तानी कर सकते हैं. हालांकि IPL के शुरुआती मैचों में मैक्सवेल के उपलब्ध नहीं रहने के चलते इन कयासों पर पहले ही विराम लग गया था.

यह भी पढ़ें..

Watch: मोटरसाइकिल रेस शुरू होने के ठीक पहले हुआ भयानक हादसा, बाइक ने हवा में खाई 9 पलटी

IPL में इन गेंदबाजों ने फेंकी हैं सबसे ज्यादा डॉट बॉल, टॉप पर हैं हरभजन सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget