एक्सप्लोरर

गौतम गंभीर बोले- 2011 वर्ल्‍ड कप में धोनी की वजह से नहीं बना पाया शतक

गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाला था. गंभीर के अनुसार, धोनी द्वारा शतक की याद दिलाने के बाद हड़बड़ाहट में उन्होंने परेरा को अपना विकेट गंवा दिया.

बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर साल 2011 के क्रिकेट विश्व कप के फाइनल मैच में भारतीय टीम की जीत के हीरो रहे थे. टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट हो जाने के बाद उन्होंने पारी को संभालते हुए 97 रन बनाए थे और जीत की नीव रखी थी. लेकिन उस मैच के बाद क्रिकेट फैंस को यह बात सबसे ज्यादा खली थी कि गंभीर अपने शतक से चूक गए थे. इसे लेकर अब खुद गंभीर ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर कहा है कि वो महेंद्र सिंह धोनी की वजह से शतक बनाने से चूक गए थे.

गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की लड़खड़ाती पारी को संभाला था. धोनी के साथ 109 रनों की साझेदारी करने के बाद, थिसारा परेरा ने मैच के 42 वें ओवर में उन्हें 97 रनों पर आउट कर दिया था.

गंभीर ने लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ''मुझसे यह सवाल कई बार पूछा गया है कि जब मैं 97 रनों पर था तब क्या हुआ था. मैं हर युवा और हर व्यक्ति को बताता हूं कि 97 पर पहुंचने से पहले मैंने कभी अपने व्यक्तिगत स्कोर के बारे में नहीं सोचा था.'' उन्होंने कहा, मेरा ध्यान श्रीलंका द्वारा सेट किए गए टॉर्गेट पर था. उन्होंने कहा, ''मुझे याद है कि जब ओवर पूरा हुआ तो मैं और धोनी क्रीज पर थे. उन्होंने मुझसे कहा कि तीन रन बचे हैं, तीन रन बनाओ और आपका शतक पूरा हो जाएगा.''

गंभीर के अनुसार, धोनी द्वारा शतक की याद दिलाने के बाद हड़बड़ाहट में उन्होंने परेरा को अपना विकेट गंवा दिया. गंभीर ने कहा, ''धोनी के बताने से पहले मेरा लक्ष्य केवल श्रीलंका के टॉर्गेट का पीछा करना था. अगर केवल वही लक्ष्य मेरे दिमाग में रहता तो शायद मैं आसानी से अपना शतक बना लेता.''

यह भी पढ़ें-

ICC Ranking: मोहम्मद शमी और मयंक अग्रवाल करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget