एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखरी वेस्टइंडीज टीम, भारत ने 125 रनों से मैच जीता

भारतीय टीम ने वेस्ट इंडीज को 125 रनों से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने विश्व कप में अपने जीत का क्रम जारी रखा है. टीम इंडिया के जीत के हीरो रहे मोहम्मद शमी जिन्होंने तीन विकेट झटके. पिछले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने चार विकेट लिए थे.

India Vs West Indies: भारतीय टीम के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों की कमर तोड़ कर रख दी. 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम का एक भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सका और पूरी टीम 143 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. भारत ने इस मैच को 125 रनों से जीत लिया और विश्व कप में अपना अजेय क्रम बरकरार रखा.

भारत की तरफ से मोहम्मद शमी ने सर्वाधिक चार विकेट लिए. वहीं जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए. हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला. आइए देखें कैसे भारतीय टीम के गेंदबाजों ने एक के बाद एक वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को चलता किया और मैच जीत लिया.

पहला झटका-क्रिस गेल

तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल मोहम्मद शमी के पहले शिकार बने. पांचवे ओवर की पांचवी गेंद पर शमी ने गेल को चलता किया. उन्होंने गेल को केदार जाधव के हाथों कैच आउट करवाया. गेल ने सिर्फ छह रन बनाए और अपनी पारी में सिर्फ एक चौका लगा सके.

दूसरा शिकार- शाई होप

शमी ने इसके बाद शाई होप को भी पवेलियन भेज दिया. उन्होंने मात्र 5 रन बनाए.

तीसरा शिकार-सुनील अंबरिस

सुनील अंबरिस को हार्दिक पांड्या ने एलबीडब्ल्यू आउट कर वेस्ट इंडीज को बड़ा झटका दिया. उन्होंने 31 रनों की पारी खेली. उन्होंने दो चौके भी लगाए.

चौथा शिकार-निकोलस पूरन

टीम इंडिया को चौथी सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई. उन्होंने निकोलस पूरन को शमी के हाथ कैच आउट हो गए. निकोलस पूरन ने 28 रनों की पारी खेली.

पांचवां शिकार-जेसन होल्डर

वेस्ट इंडीज का पांचवा झटका जेसन होल्डर के रूप में लगा. होल्डर का विकेट युजवेंद्र चहल ने लिया. होल्डर ने सिर्फ 6 रन बनाए.

छठा शिकार-कार्लोस ब्रैथवेट

जसप्रीत बुमराह ने अपने शिकार के रूप में कार्लोस ब्रैथवेट को पवेलियन भेजा. सिर्फ एक रन बनाया. उनका शानदार कैच धोनी ने लपका.

सातवां विकेट-फैबियन एलेन ब्रैथवेट को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने फैबियन एलेन को भी पवेलियन की राह दिखाई. वह अपना खाता भी नहीं कोल पाए.

आठवां झटका-शिमरॉन हेटमायर

शमी ने अपना तीसरा शिकार शिमरॉन हेटमायर को बनाया. यह वेस्टइंडीज का आठवां विकेट था. उन्होंने 18 रन बनाए.

नौवा विकेट-शेल्डन कॉटरेल

वेस्ट इंडीज को नौवा झटका शेल्डन कॉटरेल के रूप में लगा. उन्होंने 10 रन बनाए. उनका विकेट चहल ने लिया, यह चहल का दूसरा विकेट था.

10वां झटका ओशाने थॉमस

ओशाने थॉमस के रूप में आखिरी विकेट गिरा और भारत ने मैच 125 रनों से जीत लिया.

इससे पहले मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 268 रन बनाए थे. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने 82 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 72 रन और महेंद्र सिंह धोनी ने नाबाद 56 रन बनाकर टीम को 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 268 रनों तक पहुंचाया. इन दोनों के अलावा लोकेश राहुल ने 48 रन और हार्दिक पांड्या ने 46 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
200+ के चेज में खामोश रहता है अभिषेक शर्मा का बल्ला, आंकड़ों ने खोली पोल
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
BCCI का बड़ा फैसला, टीम इंडिया से रिलीज होंगे नितीश कुमार रेड्डी; जानें क्या है वजह
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
भारत की बेटी मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, बनीं पहली महिला कुश्ती चैंपियन
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?
पोलार्ड के आने से बदला खेल, अब रोहित के पाले में गेंद! फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget