एक्सप्लोरर

महिला टी20 चैलेंज: रोमांचक मुकाबले में हरमनप्रीत की सुपरनोवाज़ ने मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स को दो रनों से दी मात

सुपरनोवाज़ के लिए सलामी बल्लेबाज़ चमारी अथापथु ने 48 गेंदो में 67 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के जड़े.

Women's T20 Challenge: महिला टी20 चैलेंज के तीसरे मैच में हरमनप्रीत कौर की सुपरनोवाज़ ने स्मृति मंधाना की ट्रेलब्लेजर्स को दो रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही सुपरनोवाज़ ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है. सुपरनोवाज़ ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे. इसके जवाब में ट्रेलब्लेजर्स की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 144 रन ही बना सकी.

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपरनोवाज़ की शुरुआत शानदार रही. सलामी बल्लेबाज़ चमारी अथापथु और प्रिया पुनिया ने पहले विकेट के लिए 12 ओवर में 89 रन जोड़े. पुनिया 37 गेंदो में तीन चौको की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुईं. हालांकि, उनकी साथी अथापथु ने आक्रामक रुख अपना रखा था. अथापथु ने 48 गेंदो में 67 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के जड़े.

इसके अलावा तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आईं कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 29 गेंदो में 31 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया. हालांकि, इन तीनों के आउट होने के बाद सुपरनोवाज़ का पारी लड़खड़ा गई और अचानक टीम का स्कोर भी रुक गया. इस दौरान जेमिमा रोड्रिगेज 01, शशिकला श्रीवर्धने 02 और अनुजा पाटिल 01 रन बनाकर पवेलियन लौटी.

वहीं ट्रेलब्लेजर्स के लिए झूलन गोस्वामी ने चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट झटका. इसके अलावा सलमा खातून और हरलीन देओल को एक-एक सफलता मिली.

इसके बाद सुपरनोवाज़ से मिले 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रेलब्लेजर्स की शुरुआत शानदार रही. डिएंड्रा डॉटिन और कप्तान स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 44 रन जोड़े. तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाज़ी कर रही डॉटिन 15 गेंदो में 27 रन बनाकर आउट हुईं. इस दौरान उन्होंने चार चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद रिचा घोष चार रन बनाकर आउट हो गईं.

48 रनों पर दो विकेट गिर जाने के बाद मंधाना ने दीप्ति शर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की. 13वें ओवर में 83 रनों के स्कोर पर मंधाना 33 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. इसके बाद हेमलता भी चार रन बनाकर चलती बनीं.

इसके बाद दीप्ति और हरलीन देओल ने पांचवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि मानो ये दोनों आसानी से अपनी टीम को जीत दिला देंगी, लेकिन जब आखिरी ओवर में 10 रनों की ज़रूरत थी, तो इन दोनों ने लय खो दी.

हरलीन 15 गेंदो में 27 रन बनाकर आउट हो गईं. इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए. वहीं दीप्ति 40 गेंदो में 43 रन बनाकर नाबाद रहीं. उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौके जड़े.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
बांग्लादेश प्रीमियर लीग हुई बंद! BCB के अचानक फैसले से सब हैरान
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
पाकिस्तान को घटिया टीम बताने पर बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने किया पलटवार
वर्ल्ड कप में दूसरे राउंड का शेड्यूल सामने आया, जानें भारत कब-कब खेलेगा?
वर्ल्ड कप में दूसरे राउंड का शेड्यूल सामने आया, जानें भारत कब-कब खेलेगा?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
पूर्व भारतीय क्रिकेटर को कोर्ट से बड़ी राहत, आपराधिक मामले में बरी
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
Embed widget