एक्सप्लोरर

Women's T20 Challenge: ट्रेलब्लेजर्स ने पहली बार खिताब पर जमाया कब्जा, सुपरनोवाज को 16 रनों से दी मात

ट्रेलब्लेजर्स पहली बार चैम्पियन बनीं. दो बार के चैम्पियन सुपरनोवाज को 16 रनों से हराते हुए विमेंस टी20 चैलेंज के तीसरे सीजन का खिताब जीत लिया.

शारजाह: ट्रेलब्लेजर्स ने अपने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन के दम पर सोमवार को शारजाह स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में दो बार के चैम्पियन सुपरनोवाज को 16 रनों से हराते हुए विमेंस टी20 चैलेंज के तीसरे सीजन का खिताब जीत लिया. ट्रेलब्लेजर्स पहली बार चैम्पियन बनीं. ट्रेलब्लेजर्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 118 रन बनाए. सुपरनोवाज टीम निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 102 रन ही बना सकीं. उसकी ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 रनों की पारी खेली.

ट्रेलब्लेजर्स की ओर से सलमा खातून ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए. दीप्ति शर्मा को भी दो सफलता मिली. इसके अलावा सोफी एस्लेस्टन ने एक विकेट हासिल किया. इस तरह ट्रेलब्लेजर्स ने 2018 के पहले संस्करण के फाइनल में सुपरनोवाज से मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया और साथ ही साथ उसे खिताबी हैट्रिक से भी रोक दिया.

सुपरनोवाज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अपने पिछले ही मैच में शानदार अर्धशतक लगाने वाली चमारी अटापट्टू 6 रन बनाकर ही आउट हो गईं. चमारी का विकेट 10 के कुल योग पर गिरा. इसके बाद 30 के कुल योग पर तानिया भाटिया (14) भी पवेलियन लौट गईं.

चमारी को सोफी एसलेस्टन ने आउट किया जबकि तानिया को दीप्ति शर्मा ने अपनी जाल में फंसाया. जेमिमाह रोड्रिग्वेज से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह भी 13 रनों के निजी योग पर आउट हो गईं. जेमिमाह का विकेट भी दीप्ति ने लिया. जेमिमाह का विकेट 37 के कुल योग पर गिरा.

इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत और शशिकला श्रीवर्धने (19) ने चौथे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती प्रदान की और लक्ष्य की ओर अग्रसर किया. शशिकला का विकेट 74 के कुल योग पर गिरा. शशिकला ने 18 गेंदों पर एक चौके लगाया. उनका विकेट सलमा खातून ने लिया.

अब कप्तान का साथ देने अनुजा पाटिल (8) आईं. अंतिम 12 गेंदों में सुपरनोवाज को जीत के लिए 28 रनों की जरूरत थी. दारोमदार कप्तान पर था. सलमा खातून ने हालांकि कप्तान को तो नहीं पर अनुजा को रन आउट कर सुपरनोवाज को पांचवां झटका दिया. अगली ही गेंद पर सलमा ने इस मैच का सबसे बड़ा विकेट निकालते हुए कप्तान कौर पर आउट कर दिया.

कौर ने 36 गेंदों पर दो चौके लगाए. अब सुपरनोवाज की हार तय थी. नौ गेंदों पर उसे 26 रन चाहिए थे. सलमा यहीं नहीं रूकीं. अपने इसी ओवर में उन्होंने पूजा वस्त्रारकर (0) को आउट कर सुपरनोवाज को सातवां झटका दिया.

राधा यादव 5 और साकेरा सलमान 4 रनों पर नाबाद लौटीं. इससे पहले, राधा यादव (16-5) की शानदार स्पिन गेंदबाजी के आगे बेदम ट्रेलब्लेजर्स टीम तमाम कोशिशों के बावजूद 118 रन ही बना सकी. ट्रेलब्लेजर्स के लिए सबसे अधिक 68 रन कप्तान स्मृति मंधाना ने बनाए. मंधाना ने 49 गेंदों का सामना कर पांच चौके और तीन छक्के लगाए. दिएंद्रा डॉटिन के बल्ले से 20 रन निकले.

बाकी कोई बल्लेबाज अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सकी और स्पिन की जाल में ऐसी फंसी कि जो टीम एक समय मजबूत स्कोर की ओर जाती दिख रही थी, वह 20 ओवरों की समाप्ति तक 8 विकेट पर 118 रन ही बना सकी. अंतिम ओवर राधा यादव ने डाला और इस ओवर में सिर्फ एक रन बना जबकि ट्रेलब्लेजर्स ने इस ओवर में चार विकेट गंवाए. तीन बल्लेबाजों को राधा ने चलता किया जबकि एक रन आउट हुई.

आलम यह था कि डॉटिन और मंधाना ने इस टीम के लिए पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. डॉटिन 71 और मंधाना 101 के कुल योग पर आउट हुईं. इसके बाद तो आने और जाने का सिलसिला ऐसा शुरू हुआ कि 120 रन भी बनाना भारी पड़ गया. सुपरनोवाज के लिए पूनम यादव और शशिकला ने भी एक-एक सफलता हासिल की. राधा महिला टी20 चैलेंज में पांच विकेट हासिल करने वाली पहली गेंदबाज बन गई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म
इंग्लैंड से हारी टीम इंडिया, 32 साल का सूखा नहीं हुआ खत्म

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget