एक्सप्लोरर

एबी डिविलियर्स ने कहा अगर धोनी देंगे साथ तो जरूर खेलूंगा साल 2023 का वर्ल्ड कप

मैं वर्ल्ड कप 2019 खेलना चाहता था लेकिन मैं रिटायर हो गया. मेरे लिए वो पल काफी अहम था. मैंने 15 साल खेला. मैं अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से थक गया था. यह काफी व्‍यस्‍त और दबाव वाला था.

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने हाल ही में ये संकेत दिया कि अगर 2023 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड कप खेलेंगे तो ऐसे में वो भी वापसी करेंगे. डिविलियर्स ने भी कहा कि रिटायरमेंट का एलान करने से पहले वो 2019 का इंग्लैंड वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे.

डिविलियर्स ने गौरव कपूर के यूट्यूब शो ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में कहा कि, '' साल 2023 में मेरी उम्र कितनी होगी ? 39? मैं वापस आउंगा. अगर मैं अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा हूं तो किसे मालूम क्यो हो सकता है. मैं वर्ल्ड कप 2019 खेलना चाहता था लेकिन मैं रिटायर हो गया. मेरे लिए वो पल काफी अहम था. पिछले तीन साल के करियर में मुझे टीम में चुना जा रहा था, चाहे मैं अच्छा खेल पा रहा हूं या नहीं.इसलिए मैंने खुद और परिवार को समय देने के लिए क्रिकेट को अलविदा कह दिया.''

डिविलियर्स ने कहा, 'मैं हमेशा टीम के बारे में सोचता हूं. अपने बारे में नहीं. मगर जब मैंने खुद को ऐसी जगह पाया जहां एक फैसला लेना था तो मुझे अपने बारे में सोचना पड़ा.

अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से हटने के कई कारण थे. इसमें कई चीजों की भूमिका रही. परिवार ने बड़ा समर्थन किया. मैंने 15 साल खेला. मैं अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट से थक गया था. यह काफी व्‍यस्‍त और दबाव वाला था. मानसिक खेल होता है- आपको व्‍यक्ति के रूप में शक होता है, खिलाड़ी के रूप में आपको लगता है कि कहीं प्रदर्शन खराब तो नहीं. और उस पर टीम का कप्‍तान होने के कारण आपको पता होता है कि कितने दबाव में रहेंगे.'

एबी ने हंस कर कहा, 'जब 50 का हो जाऊंगा तब शायद कुछ और गहरे मुद्दे सामने आएंगे. मैंने खूब मस्‍ती की. मैं चाहता था कि लंबे समय और खेलूं, लेकिन जैसा मैंने पहले कहा कि शुरुआत में मेरा समय शानदार रहा और मेरा सपना पूरा हुआ. कई बार दिल टूटा. मगर अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट की यात्रा शानदार रही.'

विराट को लेकर कही ये बड़ी बात

एबी डिविलियर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्‍तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की. उन्‍होंने कोहली की खूबी गिनाते हुए कहा कि वह जिंदगी में छोटी चीजों का भी आनंद उठाता है जबकि उसे पता है कि सभी की नजरें उस पर हैं. उन्‍होंने साथ ही खुलासा किया कि कोहली को गिफ्ट देने की आदत है, जिसने एबी को एक हद तक डरा दिया है कि वह कोहली के सामने किसी चीज के बारे में बोलने से पहले सोचते हैं.

डिविलियर्स ने कहा, 'जब मुझे महसूस हुआ कि विराट जैसे लोग भारत में बहुत बड़े हैं, लेकिन मैंने देखा कि वह जिंदगी में छोटी चीजों का काफी आनंद उठाता है जो महत्‍वपूर्ण हैं. वह दूसरों के लिए समय निकालता है, जो उनकी जिंदगी में आसान नहीं. मैं उसे कुछ भी कहने में डरता हूं. क्‍योंकि अगर मैं यह कह दूं कि तुम्‍हारें जूते बड़े अच्‍छे लगे तो अगले ही पल वो मुझे जूते गिफ्ट में दे देगा. मैं कहता हूं विराट, ऐसा मत करो. वह कर किसी पर ध्‍यान देता है. मैंने उससे कहा कि मुझे कॉफी पसंद हैं. अब मेरे पास एक एस्‍प्रेसो मशीन है जो विराट ने एमेजन से ऑर्डर की. यह कल डीलिवर होगी.'

बता दें कि डिविलियर्स ने अपने करियर के दौरान 228 वनडे मैच खेलें जिसमें उनके नाम लगभग 58 कि औसत के साथ 9577 रन रहे.वहीं टेस्ट क्रिकेट में 114 मैच खेलन के बाद डिविलियर्स ने 8765 रन रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA World Cup 2026 Prize Money: फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम
फीफा वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, चैंपियन पर होगी पैसों की बारिश; जानें किसे मिलेगी कितनी रकम
'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
'ऐसा है तो उन्हें निकाल दें...', रोहित शर्मा को बाहर करने की खबरों पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget