एक्सप्लोरर

कैसे कप्तान विराट कोहली के बैट से अंबाती रायडू ने IPL में ठोके 602 रन

अपने सीएसके टीममेट हरभजन सिंह से उनके यूट्यूब शो 'क्विक हील भज्जी ब्लास्ट', में खुलासा सीक्रेट का खुलासा करते हुए कहा कि वो हर साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से एक बैट लेते हैं.

नई दिल्ली: इस साल के आईपीएल में अपने प्रदर्शन से अगर कोई एक खिलाड़ी सबसे ज्यादा खुश है तो वो हैं चेन्नई के लिए खेलने वाले हैदराबाद के बल्लेबाज अंबाती रायडू. अंबाती रायडू भारतीय टीम के लिए भी खेल चुके हैं लेकिन अभी तक टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए. शुरुआत में मुंबई की टीम से खेलने वाला ये विस्फोटक बल्लेबाज इस बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेला था. रायडू ने अपने प्रदर्शन की बदौलत 16 मैचों 43 के एवरेज से कुल 602 रन मारे.

आपको बता दें कि चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी अंबाती रायडू का नाम ही सबसे ऊपर है. रायडू की बल्लेबाजी की मदद से ही चेन्नई इस बार तीसरी बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर पाया है. लेकिन इस आईपीएल में अपने प्रदर्शन को लेकर रायडू ने एक सिक्रेट का खुलासा किया है.

हरभजन से चैट के दौरान किया खुलासा

अपने सीएसके टीममेट हरभजन सिंह से उनके यूट्यूब शो 'क्विक हील भज्जी ब्लास्ट', में सीक्रेट का खुलासा करते हुए कहा कि वो हर साल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली से एक बैट लेते हैं.

''हर साल विराट से एक बैट लेता हूं. ये उसको भी मालूम हो गया कि टशन है. इस साल तो गाली देके दिया है.''

हरभजन से बात करते हुए रायडू ने खुलासा किया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का बिल्कुल शौक नहीं था. मुझे पढ़ना ज्यादा पसंद था लेकिन मेरे पिता ने मुझे जबरदस्ती क्रिकेट एकेडमी में डाल दिया.

आपको बता दें कि हरभजन और रायडू एक साथ मुंबई के लिए खेल चुके हैं. हरभजन ने भी रायडू के बारे में एक खुलासा किया और कहा हैदराबाद के बल्लेबाज के पास एक भी मोबाइल फोन नहीं हैं.

इसपर रायडू ने जवाब देते हुए कहा कि जब भी वो कुछ सोचते हैं और अगर किसी का कॉल आ जाता है तो उनका दिमाग उसी समय सोचना बंद कर देता है इसलिए वो अपने पास एक भी फोन नहीं रखते.

चैट के समय रायडू ने कहा कि मेरे आइडल वीवीएस लक्ष्मण, सचिन और रिकी पॉंटिंग हैं. तो वहीं सचिन को लेकर रायडू ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी वो कहते हैं अभी उन्हें काफी सीखने की जरूरत है. यही बात मुझे सचिन की अच्छी लगती है. और इसलिए मैं उनकी इतनी इज्जत करता हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget