एक्सप्लोरर

वेस्टइंडीज दौरा: एक बार फिर टली चयन समिति की बैठक, अब रविवार को टीम चुनी जाएगी

यह दूसरा मौका है जब सिलेक्शन कमेटी की बैठक टली है. शुरुआत में बैठक के लिए 19 जुलाई तारीख तय की गई थी.

मुंबई: 3 अगस्त से शुरू होने जा रहे वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन एक बार फिर टाल दिया गया है. ताजा जानकारी के मुताबिक चयन समिति 21 जुलाई यानी रविवार को टीम का चयन करेगी. पहले यह बैठक 19 जुलाई को होनी थी, लेकिन प्रशासकों की समिति (सीओए) के फरमान की वजह से पहले इसे 20 जुलाई तक टाल दिया गया. लेकिन अब कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट में देरी की वजह से यह बैठक 21 जुलाई को तय की गई है. सीओए ने गुरुवार को अपना फरमान सुनाते हुए कहा था कि चयन समिति की बैठक में बोर्ड सचिव हिस्सा नहीं लेंगे और पूरी जिम्मेदारी चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद की होगी. इस मामले से संबंध रखने वाले एक अधिकारी ने बताया था कि सीओए के फैसले ने तय नीति में बदलाव को मजबूर किया है इसलिए टीम के चयन को एक दिन के लिए टाल दिया गया. वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया को 3 ट्वेंटी-ट्वेंटी, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं. ऐसी हो सकती है टीम की तस्वीर वहीं एबीपी न्यूज को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विराट कोहली टीम की अगुवाई करते हुए नज़र आएंगे. हालांकि दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एम एस धोनी को वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम में नहीं चुने जाने की संभावना है. जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक धोनी अभी तक अपने अंगूठे की चोट से जूझ रहे हैं. इतना ही नहीं धोनी का टीम में भविष्य भी सवालों के घेरे में है. अभी तक यह भी साफ नहीं हुआ है कि धोनी कब क्रिकेट को अलविदा कहेंगे. बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुका है धोनी से संन्यास को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है. वहीं तेज गेंदबाज जसप्री बुमराह को वनडे और ट्वेंटी-ट्वेंटी सीरीज से आराम दिया गया सकता है. वर्ल्ड कप में भारत के सबसे कामयाब गेंदबाज रहे जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम का हिस्सा होंगे. इसके अलावा शिखर धवन के भी टीम में नहीं चुने जाने की संभावना है, क्योंकि धवन अभी तक अपनी चोट से पूरी तरह से उभर नहीं पाए हैं. आलराउंडर हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर भी सवालिया निशान है. आईपीएल के बाद से ही पांड्या अपनी फिटनेस की समस्या से जूझ रहे हैं. हालांकि वह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया द्वारा खेले गए सभी मैचों का हिस्सा थे. वनडे टीम से केदार जाधव और दिनेश कार्तिक की छुट्टी होना तय माना जा रहा है. सिलेक्टर्स शुभमन गिल और श्रेयश अय्यर जैसे युवा खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में मौका दे सकते हैं. टीम इंडिया का वेस्टइंडीज दौरा 3 अगस्त से शुरू होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shreyas Iyer Captaincy Record: श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
श्रेयस अय्यर की कैप्टेंसी पर लगा बड़ा 'धब्बा', लगातार मैच हराने वाले कप्तानों की लिस्ट में पहले नंबर पर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
IND VS ENG: ब्रिस्टल में ढहा टीम इंडिया का किला, 27 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया
भारत को हराने में अलग ही मजा आता है…T20 सीरीज जीतने के बाद हैरी ब्रूक ने ये सब क्या कह दिया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget