एक्सप्लोरर

सीरीज़ में बेहतर होकर करेंगे वापसी: स्टीव स्मिथ

सीरीज़ में बेहतर होकर करेंगे वापसी: स्टीव स्मिथसौजन्य: AFP
चेन्नई: आस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने स्वीकार किया कि उनकी टीम भारत के खिलाफ यहां पहले वनडे मैच के दौरान अपनी योजनाओं को अमलीजामा नहीं पहना पाई और उन्होंने श्रृंखला के बाकी मैचों में मजबूत वापसी का वादा किया. स्मिथ ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘अगर हम मैच जीतते तो अच्छा होता. लेकिन यह पांच मैचों की श्रृंखला का पहला मैच था और श्रृंखला में चार मैच बाकी बचे हैं. श्रृंखला जीतने के लिए हमें तीन मैच जीतने होंगे. कुछ दिनों के भीतर हमें कड़ी वापसी करनी होगी. उम्मीद करते हैं कि हम कोलकाता में चीजों को बदल पाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘‘बारिश आई और बेशक नयी गेंदों के साथ 160 रन के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता. हम थोड़ा अलग तरीके से खेल सकते थे और शुरुआत में कुछ समय ले सकते थे. हमें अपनी योजनाओं के साथ बेहतर होना होगा.’’ डकवर्थ लुईस पद्धति के तहत भारत के 21 ओवर में 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आस्ट्रेलियाई टीम को 26 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा और स्मिथ ने कहा कि हार्दिक पंड्या और महेंद्र सिंह धोनी के बीच साझेदारी ने पासा पलट दिया. पांड्या और धोनी ने छठे विकेट के लिए उस समय 118 रन की साझेदारी की जब टीम 87 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी. स्मिथ ने कहा, ‘‘उन्होंने (पंड्या और धोनी) 120 के आसपास रन जोड़े और टीम को 87 रन से 206 रन तक ले गए. अंत में यह मैच विजयी साझेदारी साबित हुई. हमने नई गेंद से काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन एमएस (धोनी) और हार्दिक काफी अच्छा खेले.’’ स्मिथ को टीम के द्वारा की गई कुछ गलतियों का मलाल है जिसमें उनका स्वयं कैच छोड़ना भी शामिल है. आस्ट्रेलियाई कप्तान का मानना है कि खराब मौसम के कारण ओवरों की संख्या कम होने से उनकी टीम की संभावनाओं पर असर पड़ा. उन्होंने कहा, ‘‘पूरे 50 ओवर खेलना हमेशा अच्छा होता है. हम यहां यही खेलने आए हैं. लेकिन मुझे लगता है कि जब हम बाहर गए तब काफी तेज बारिश हो रही थी.’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि एक नयी गेंद के साथ 160 रन बनाना काफी आसान होता. जब दोनों छोर से दो नयी गेंद होती हैं तो उसे खेलना मुश्किल होता है. उन्हें भी इससे परेशानी हुई. हमारे साथ भी ऐसा ही था. आपके पास वापसी के लिए पर्याप्त समय नहीं होता. संभवत: हम शुरुआत में थोड़ा रक्षात्मक होकर खेल सकते थे और बाद में कड़ा प्रहार करते.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 में किसे मिलनी चाहिए KKR की कप्तानी? सुरेश रैना ने बताया सबसे बढ़िया नाम
IPL 2027 में किसे मिलनी चाहिए KKR की कप्तानी? सुरेश रैना ने बताया सबसे बढ़िया नाम
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
मोहसिन नकवी का ड्रामा पार्ट-2, महिला एशिया कप फाइनल में बवाल तय!
मोहसिन नकवी का ड्रामा पार्ट-2, महिला एशिया कप फाइनल में बवाल तय!
PCB छोड़ते ही पाकिस्तान क्रिकेट का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया, मिसबाह ने खोला मुंह
PCB छोड़ते ही पाकिस्तान क्रिकेट का कच्चा-चिट्ठा खोल दिया, मिसबाह ने खोला मुंह

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
हवा में विमान के इंजन से निकलने लगा तेल, मच गया हंगामा, जानें फिर क्या हुआ?
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
दिल्ली हादसा: मृतकों के परिजनों के लिए 1-1 करोड़ रुपये मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
'रूसी पुलिस फंसाकर जबरन आर्मी में भेज रही है...' पत्नी ने मदद के लिए इंडिया भेजा मैसेज
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
पाकिस्तान बोर्ड PSL 2027 का शेड्यूल बदलने पर मजबूर, IPL नहीं है वजह
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' Bigg Boss 20 में चाय पर बवाल, माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'मेरे अंडरगारमेंट्स भी धो दो...' माही विज पर भड़कीं बादशाह की एक्स-वाइफ
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
'बाय-बाय पापा...' बोलकर चिनाब नदी में कूद गई लड़की, सुसाइड का वीडियो वायरल
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
'एक रैली से बौखलाहट...', जयंत चौधरी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना
Flour Bugs: आटे में कीड़े और घुन से हैं परेशान? 1 ट्रिक से पाएं छुटकारा
आटे में कीड़े और घुन से हैं परेशान? 1 ट्रिक से पाएं छुटकारा
Embed widget