एक्सप्लोरर

कुलदीप यादव ने की कप्तान कोहली की तारीफ, कहा- हमारे बीच सबसे बेस्ट ट्यूनिंग

कुलदीप ने विराट की तारीफ करते हुए कहा कि, वो अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करना नहीं भूलते. अभी भी, वह हमेशा मेरे साथ हैं. वह हमेशा आपकी योग्यताओं को सराहते हैं और हमारे बीच अच्छी ट्यूनिंग है.

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को सीमित ओवरों के मैच में जब भी विकेट की दरकार होती है वह चाइनामैन कुलदीप यादव को याद करते हैं और यह गेंदबाज अपने कप्तान को निराश नहीं करता है. कुलदीप ने कहा है कि उन्होंने अपने कप्तान से दबाव को संभालना सीखा है. कुलदीप से जब पूछा गया कि इस दौर की क्रिकेट में जहां स्पिनरों पर रन बनाना आसान समझा जाता है, ऐसे में वह विकेट लेने का दबाव कैसे झेलते हैं? कुलदीप ने कहा कि कप्तान जो आत्मविश्वास दिखाता है वो काफी मददगार साबित होता है. उन्होंने कहा कि जब दबाव झेलने की बात आती है तो वह अपने कप्तान से काफी कुछ सीखते हैं.

उन्होंने कहा, "अगर आपका कप्तान आपमें विश्वास करता है तो आपका मैदान पर सर्वश्रेष्ठ देना आसान हो जाता है. विराट से हमने काफी कुछ सीखा है कि मुश्किल स्थितियों से कैसे निपटना है. वह अपने खिलाड़ियों को प्रेरित करना नहीं भूलते. अभी भी, वह हमेशा मेरे साथ हैं. वह हमेशा आपकी योग्यताओं को सराहते हैं और हमारे बीच अच्छी ट्यूनिंग है. विराट की सबसे अच्छी बात यह है कि वह टीम और उसके खिलाड़ियों को समझते हैं जिससे मैदान पर आपका काम आसान हो जाता है."

क्रिकेटर अपना अधिकतर समय मैदान पर बिताते हैं लेकिन कोरोनावायरस के कारण बीते कुछ महीने घरों में ही रहे हैं. क्या यह खिलाड़ी के लिए मुश्किल है? इस पर कुलदीप ने कहा कि उन्होंने इस दौरान अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया है.

उन्होंने कहा, "लॉकडाउन काफी लोगों के लिए मुश्किल रहा है, लेकिन मुझे आराम करने का समय मिल गया और मेरा शरीर भी चोटों से ठीक हो गया है. मैंने अपने परिवार के साथ अच्छा-खासा समय बिताया, लेकिन साथ ही इस समय फिटेनस को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण रहा. शुरुआत में यह काफी मुश्किल था, लेकिन धीरे-धीरे चीजें अपने आप सही होने लगीं." बाएं हाथ के स्पिनर ने कहा, "मैंने अपने लिए एक कार्यक्रम बनाया था और मैं उसी पर काम कर रहा हूं. मैं बीसीसीआई ट्रेनर्स के भी लगाातार टच में हूं. मैं खाने का शौकीन हूं और मुझे एक ही परेशानी आती थी वो थी डाइट प्लान का पालन करना क्योंकि वर्कआउट उतना मुश्किल नहीं होता है. इसलिए डाइट का पालन करना काफी अहम है. कई बार मैंने आराम किया और डाइट प्लान को माना नहीं, लेकिन मैंने रूटीन के साथ बने रहने की पूरी कोशिश की."

लॉकडाउन में अब कुछ राहत मिली हैं और धीरे-धीरे खिलाड़ी निजी तौर पर ट्रेनिंग पर लौट सकते हैं. कुलदीप से जब उनके प्लान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर हमें रूटीन में आने में समय लगेगा. यह इसी तरह है कि आप चार-पांच महीने का ब्रेक लेते हैं और फिर दोबारा आते हो तो यह काफी मुश्किल हो जाता है. यह बल्लेबाजों, स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल है. अगर आप साथ ही अपना रोज का वर्कआउट करते हो और आपका फोकस बना रहता है तो आपको अपनी फॉर्म में आने में समय नहीं लगेगा."

सलाइवा बैन के बारे में जब कुलदीप से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह आदत है, लेकिन विशेषज्ञों को इस पर अंतिम फैसला लेना है और अभी तो वह मैदान पर वापसी करने के बारे सोच रहे हैं. उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर जब कोरोनावायरस खत्म हो जाएगा और आप मैदान पर कदम रखोगे तो डर तो होगा ही. सलाइवा को लेकर काफी बहस चल रही है. हां, यह काफी मुश्किल होगा क्योंकि बचपन से ही हम गेंद पर सलाइवा लगाने के आदी हैं. अब नए नियमों के साथ खेलना निश्चित तौर पर काफी मुश्किल होगा क्योंकि यह हमारी आदत है. इसके लिए काफी नियंत्रण और अभ्यास चाहिए होगा. इसे विशेषज्ञों पर छोड़ देते हैं. मैं डरा हुआ कम और मैदान पर आकर खेलने को लेकर ज्यादा उत्साहित हूं."

कुलदीप से जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "जाहिर सी बात है कि मैं उत्साहित हूं. मैंने सुना है कि टी-20 विश्व कप टल सकता है और आईपीएल हो सकता है. मैं पूरी तरह से तैयार हूं क्योंकि मुझे लंबे ब्रेक के बाद खेलने का मौका मिलेगा. आईपीएल मुश्किल टूर्नामेंट है और अगर इस साल यह होता है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा. आईपीएल हमें आस्ट्रेलियाई सीरीज के लिए आत्मविश्वास देगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
LIVE: भारत का चौथा विकेट गिरा, केएल राहुल शतक से चूके- पडिक्कल-जुरेल क्रीज पर
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget