एक्सप्लोरर

WCL 2025: 18 गेंद, 12 वाइड, 1 नो बॉल और मैच खत्म, जानिए 18 गेंद वाले इस अनोखे ओवर की पूरी कहानी

World Championship of Legends 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के 14वें मुकाबले में पाकिस्तान चैंपियन ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी, लेकिन मैच से ज्यादा चर्चा में रहा जॉन हेस्टिंग्स का 18 गेंदों का ओवर.

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का 14वां मुकाबला क्रिकेट इतिहास में एक अनोखे वाकये के लिए याद किया जाएगा. ग्रेस रोड, लेस्टर में पाकिस्तान चैंपियन बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियन के बीच खेले गए इस मैच में पाकिस्तान चैंपियन ने ऑस्ट्रेलिया चैंपियन को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी. हालांकि मैच से ज्यादा चर्चा में रहा ऑस्ट्रेलिया चैंपियन के तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स का 18 गेंदों का ओवर, जिसे वह पूरा ही नहीं कर सके क्योंकि मैच बीच में ही खत्म हो गया.

18 गेंदें, फिर भी ओवर अधूरा

ऑस्ट्रेलिया चैंपियन की तरफ से 8वां ओवर डालने आए जॉन हेस्टिंग्स ने ऐसी गेंदबाजी की, जिसे क्रिकेट के इतिहास में लंबे समय तक याद रखा जाएगा. उन्होंने इस ओवर में 12 वाइड और 1 नो बॉल फेंकी, यानी 13 एक्स्ट्रा गेंदें. कुल मिलाकर उन्होंने 18 गेंदें फेंकीं, लेकिन इस दौरान हेस्टिंग्स सिर्फ 5 लीगल गेंदें ही डाल सके. इससे पहले कि ओवर पूरा होता, पाकिस्तान चैंपियन ने आसानी से जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. हेस्टिंग्स ने इस ओवर में 20 रन लुटा खर्चा कर दिए और मैच भी खत्म हो गया.

ऑस्ट्रेलिया चैंपियन की शर्मनाक बल्लेबाजी

मैच में पाकिस्तान चैंपियन के कप्तान शोएब मलिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय किया और उनका यह निर्णय एकदम सही साबित हुआ. ऑस्ट्रेलिया चैंपियन की पूरी टीम सिर्फ 74 रन ही बना सकी. पूरी टीम 11.5 ओवर में ही पवेलियन लौट गई. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज स्पिनर सईद अजमल ने अपनी घातक गेंदबाजी से 6 विकेट झटके, जबकि इमाद वसीम ने 2 विकेट लिए. कंगारू चैंपियन टीम की ओर से बेन डंक ने सर्वाधिक 26 रन बनाए.

पाकिस्तान चैंपियन ने हासिल की आसान जीत

जवाब में पाकिस्तान चैंपियन के सलामी बल्लेबाजों ने कोई गलती नहीं की. टीम ने 7.5 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. शरजील खान ने 23 गेंदों में 32 रन और शोएब मकसूद ने 26 गेंदों में 28 रन बनाकर टीम को एकतरफा जीत दिलाई. सईद अजमल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

यह मैच जहां पाकिस्तान की दमदार जीत के लिए याद किया जाएगा, वहीं जॉन हेस्टिंग्स का 18 गेंदों का ओवर क्रिकेट इतिहास के सबसे अजीब पलों में शामिल हो गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget