एक्सप्लोरर

INDvPAK: महामुकाबले से पहले सहवाग की सलाह, ऐसे खेले तो जीतेगी टीम इंडिया

नई दिल्ली: आज जब आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलेगी तो सरहद के दोनों पार वक्त मानों थम जायेगा. दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव ने क्रिकेट की इस जंग को और रोमांचक बना दिया है.

इस महामुकाबले से पहले दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ''हमें भारत की टीम को फॉदर्स डे विश करने की जरूरत नहीं, ये बच्चे विश करते हैं अपने पापा को. मैच के बाद पाकिस्तान फॉदर्स डे विश करेगा.''

और क्या बोले वीरेंद्र सहवाग भारतीय बल्लेबाज अब जान गए हैं कि तेज गेंदबाजी कैसे खेलनी है सहवाग ने कहा, "भारतीय बल्लेबाजी की तुलना दूसरी टीम की बॉलिंग से होती है. लेकिन हर बार हमारे बल्लेबाज हमें हर बार गलत साबित कर देते हैं. यही पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले थे और जीते थे. भारतयी बल्लेबाज अब जान गए हैं कि तेज गेंदबाजी कैसे खेलनी है.''

मेरा मानना है कि आज भारत पाकिस्तान को हरा देगा सहवाग ने कह, "भारत का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ बहुत अच्छा है. इस वक्त पाकिस्तान पर बहुत ज्यादा दबाव होगा. एक तो पाकिस्तान फाइनल खेल रहा है और दूसरा भारत के खिलाफ खेल रहा है. पाकिस्तान के ऊपर तो डबल प्रेशर होगा. मेरा मानना है कि आज भारत पाकिस्तान को हरा देगा. भारत की टीम पाकिस्तान की टीम से कहीं आगे है.''

जितना कूल रहेंगे उतना ही फायदा होगा सहवाग ने कह, "भारतीय चीम करे कप्तान कोहली ने जो कहा है वो ज्यादा महत्वपूर्ण है. वो पहले भी बड़े मुकाबले खेल चुके हैं. बडे मुकाबले में टीम को टीम जितनी ज्यादा कूल रहेगी उतना ही अच्छा प्रदर्शन करेगी.''

सवाल: आज के मैच में भारत को ज्यादा गेंदबाज या बल्लेबाज लेकर उतरना चाहिए? सहवाग का जवाब: भारतीय टीम को उसी टीम के साथ उतरना चाहिए जिस टीम के साथ पिछले मैच में उतरी थी. हमारी टीम में एक सेट कॉम्बिनेशन है. हार्दिक पांड्या ने भी पिछले मैच में पूरे दस ओवर डाले थे.

सवाल: अगर टीम इंडिया को पहले बैटिंग करनी पड़ी तो कितना स्कोर करना चाहिए? सहवाग का जवाब: अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो 275 से ऊपर जितने भी रन बनेंगे उनता पर्याप्त होगा. पाकिस्तान का अगर पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो उन्होंने कभी इतना बड़े लक्ष का पीछा किया नहीं है.

क्या मोहम्मद आमिर और हसन अली कोहली और टीम इंडिया को रोक सकते हैं? सहवाग का जवाब: मुझे नहीं लगता कि ये दो बॉलर टीम इंडिया को रोक सकते हैं. अगर पाकिस्तान को टीम इंडिया को रोकना है तो उनरे सारे गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी पड़ेगी. अगर दो सिर्फ दो गेंदबाज अच्छी बॉलिंग करते हैं और तीन खराब तो भारतीय टीम 300 से पार पहुंच जाएगी.''

अगर आप टीम इंडिया के कोच बने तो आपुका पहला फैसला क्या होगा? सहवाग का जवाब: मुझे लगता है कि जो भी विवाद है वो खत्म हो जाने चाहिए. अनिल कुंबले को कोच बने रहना चाहिए, उनके अंडर ही टीम ने बहुत कुछ अचीव किया है. अगर मैं कोच बना तो दोस्त की तरह रहूंगा, मैं इनमें से ज्यादातर प्लेयर्स के साथ खेला हूं. गैरी कर्स्टन भी हमारे साथ दोस्त की तरह ही रहते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget